'मरते दम तक' फ्री में मिलेगा SUBWAY का खाना! कंपनी लेकर आई शानदार ऑफर, बस करना होगा ये काम
Subway unique offer: बच्चे हों या फिर बड़े, सैंडविच सभी का पसंदीदा नाश्ता होता है। और बात अगर मशहूर फास्ट फूड चेन Subway के सैंडविच की हो तो फिर क्या ही कहने। क्या आप जानते हैं कि सैंडविच लवर्स के लिए कंपनी हाल ही में जिंदगी भर फ्री सैंडविच का ऑफर लेकर आई है। इतना ही नहीं, इस ऑफर में सैंडविच के साथ सबवे के अन्य फास्ट फूड का भी लुत्फ उठाया जा सकता है।
'सबवे' लेकर आया शानदार ऑफर
जी हां! हाल ही में लोग उस वक्त हैरान रह गए, जब मशहूर रेस्टोरेंट फ्रैंचाइजी Subway एक शानदार ऑफर लेकर आया। अमेरिका की सबसे बड़ी फूड चेन ने अपने कस्टर से वादा किया कि वो 'मरते दम तक' फ्री सैंडविच देगी। लेकिन इसके लिए बस एक कंडीशन से होकर गुजरना होगा। अब फ्री सैंडविच वाली ये कंडीशन क्या है, चलिये आपको बताते हैं।

कैसे और कौन कर सकता है आवेदन?
सबवे के फ्री सैंडविच लेने के लिए ग्राहक को बस करना ये होगा कि कंपनी के नेम चेंड कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेना है और कानूनन तौर पर अपना नाम बदलकर सबवे रख लेना है। इच्छुक शख्स को सबसे पहले SubwaynameChange.com पर 1 अगस्त सुबह 9 बजे से लेकर 4 अगस्त 11 बजकर 59 बजे के बीच साइन अप करना होगा।
कंपनी ने रखी ये शर्तें
अगर आप भी ये ऑफर सुनकर एक्साइटेड हो गए हैं तो बता दें कि ये ऑफर सिर्फ अमेरिका में रह रहे लोकल लोगों के लिए कंपनी ने दिया है। इसके लिए आवेदक की उम्र 18 साल या फिर उससे ज्यादा होनी चाहिए। इसके साथ ही कंपनी नाम बदलने वाले विजेता को 750 डॉलर की कानूनी फीस का भी भुगतान करेगी। इसके साथ ही विजेता को 50,000 डॉलर यानी लगभग 41.12 लाख रुपये के सबवे गिफ्ट कार्ड मिलेंगे, जिनका उपयोग वो अपनी पूरी जिंदगी के लिए सबवे का खाना खरीदने में कर सकता है।
कंपनी को दिखाना होगा प्रूफ
जो कोई भी ग्राहक सबवे में अपना नाम बदलने के लिए सहमति देता है, उसके पास कंपनी को अपने बदले नाम का प्रमाण पत्र दिखाने के लिए चार महीने का समय होगा। आधिकारिक फॉर्म में आवेदकों का पूरा नाम, ईमेल आईडी और जन्म तिथि दर्ज करानी होगी। फॉर्म में उन्हें इस बात पर भी सहमति जतानी होगी कि सबवे में नाम बदलने के लिए मैं प्रतिबद्ध हूं। इसके बाद फॉर्म को सबमिट कर देना होगा।
इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन
वेबसाइट के अनुसार, आधिकारिक नियमों के अनुसार प्राप्त सभी योग्य एंट्रीज में से 7 अगस्त 2023 को या उसके आसपास केवल एक संभावित विजेता का चयन किया जाएगा। विजेता को प्रवेश फॉर्म में उनके द्वारा प्रदान की गई जानकारी का उपयोग करके सूचित किया जाएगा।
-
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Petrol Diesel Price: आपके शहर में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? ₹10 की कटौती के बाद ये रही नई रेट लिस्ट -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
Israel-Iran War: होर्मुज के बाद अब लाल सागर बंद करने की तैयारी, ईरान के खतरनाक प्लान लीक, भारत पर क्या असर? -
Delhi Power Cut: विकेंड पर दिल्ली के आधे हिस्से में 'ब्लैकआउट', शनिवार को इन पॉश इलाकों में नहीं आएगी बिजली -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के गिरे भाव, निवेशकों का चढ़ा पारा, जाने मुंबई में कहां पहुंचा रेट? -
LPG Price Today: 1 अप्रैल से बढ़ने वाले हैं सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta March 28: आज के मैच का टॉस कौन जीता- RCB vs SRH -
Aaj Ke Match Ka Toss Kitne Baje Hoga 28 March: आज के मैच का टॉस कितने बजे होगा- RCB vs SRH












Click it and Unblock the Notifications