एलियंस का कारनामा! अमेरिका में झील के तट पर बनीं 'अजीब आकृतियां', तस्वीरें कर देंगी हैरान
वाशिंगटन, 14 जनवरी। एक सुबह जब लोग अमेरिका की मशहूर मिशिगन झील के किनारे सैर-सपाटा करने पहुंचे तो वहां का नाजार देख कर हैरान रह गए। तट के किनारे अजीब आकृतियां बनीं थी, जिसे देखने पर मालूम होता कि जैसे किसी ने पूरी रात बैठकर बड़ी सफाई से इन्हें रेत से बनाया है। झील किनारे बनी इन आकृतियों की फोटो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही हैं, कई यूजर्स ने प्रतिक्रिया देते हुए कहां कि इसे एलियंस ने बनाया होगा।

आकृतियां देख लोग हैरान
मिशिगन झील के किनारे बनीं इन अजीबोगरीब संरचनाओं को लैंडस्केप और प्रकृति फोटोग्राफर जोशुआ नोविकी ने सबसे पहले अपने कैमरे में कैद की। जैसे ही उन्होंने इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया तो, देखते ही देखते फोटो वायरल हो गए। इन आश्चर्यजनक तस्वीरों को अब लोग एलियंस के साथ जोड़ रहे हैं, हालांकि इनके पीछे की सच्चाई कुछ और ही है। कई लोगों के मन में सवाल उठने लगे कि आखिर ये आकृतियां बनीं कैसे?

आखिर कैसे बनीं अजीब आकृतियां?
मिशिगन झील के तट पर बनीं आकृतियों को लेकर बड़ा खुलासा किया गया है। आपको बता दें कि इन संरचनाओं को किसी एलियंस या परग्रही ने नहीं बल्कि तेज हवाओं ने बनाया है। प्रकृति की कारीगरी का ये नायाब नमूना अपने आप में ही आश्चर्य है, लोगों को विश्वास नहीं हो पा रहा है कि हवाओं की मदद से ये संरचना बनी होगी। हालांकि कई लोगों ने मजाकिया लहजे में कहा के इसे एलियंस ने बनाया है।

एलियंस का हाथ होने की बात गलत
सोशल मीडिया पर अब कुछ लोग इन संरचनाओं को 'रेत से बने शतरंज के मोहरे' या 'रेत के हुडूस' कह रहे हैं। फोटो देखने पर लगता है जैसे हवाएं अपने साथ तट से रेत का ढेर उड़ा ले गईं लेकिन उनके बीच दबे कुछ ढांचे अपने स्थान पर ही रह गए। इन आकृतियों को देखने के बाद आपका भी मन मोहित हो जाएगा। इसके पीछे एलियंस का हाथ होने की बात सरासर गलत है।

सामने आईं कई और तस्वीरें
सोशल मीडिया पर अब तट पर बने आकृतियों की कई और तस्वीरें सामने आ रही हैं जिनमें खूबसूरत संरचनाओं को देखा जा सकता है। तेज हवा ने इन्हें बड़ी ही बारीकी के साथ तराशा है, कुछ तो छूते ही ढेर हो गए। 'नेचर इस लाइट' नाम के एक यूजर ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'मिशिगन झील के तट पर तेज हवाओं ने जमी हुई रेत में 'अजीब आकृतियां' बना दीं।' फोटो पर अब तक 40 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं।

2022 में पृथ्वी पर होगा एलियंस से महायुद्ध
साल 2022 को लेकर कई तरह की भविष्यवाणियां की जा रही हैं और नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी को लेकर भी कई तरह के दावे किए गये हैं, लेकिन एक खुद को टाइम ट्रेवलर बताने वाले एक शख्स ने धरती पर एलियंस से महायुद्ध होने का दावा कर खलबली मचा दी है। अजीबोगरीब दावा लंदन के रहने वाले एक शख्स ने किया है, जो खुद को टाइम ट्रवलर कहता है, यानि, लंदन का रहने वाला शख्स दावा करता है, कि वो भविष्य की यात्रा करके वापस लौटा है। उसने दावा किया कि 2022 में धरती पर एलियंस से युद्ध हो सकता है।
यह भी पढ़ें: बिना कपड़ों के 'एलियन' कैमरे में कैद, बल्बनुमा था उसका सिर, फोटो हुई वायरल












Click it and Unblock the Notifications