बिना कपड़ों के 'एलियन' कैमरे में कैद, बल्बनुमा था उसका सिर, फोटो हुई वायरल

नई दिल्ली, 6 जनवरी: 21वीं सदी में भी इंसान एलियन्स के जुड़े रहस्यों को नहीं सुलझा पाया है। अभी तक ज्यादातर विशेषज्ञ यही मानते आए हैं कि ब्रह्माण्ड में किसी ना किसी ग्रह पर जीवन होगा, लेकिन उनके पास सबूत के नाम पर कुछ भी नहीं हैं। हालांकि बहुत से आम लोगों ने पृथ्वी पर एलियंस और उनके यान को देखने का दावा किया। इससे जुड़े बहुत से वीडियोज और फोटो भी सामने आए, लेकिन ये कितने सही हैं ये किसी को नहीं पता। हाल ही में अमेरिका के एक शिकारी ने एलियंस को देखने का दावा किया। इसके लिए उसने बतौर सबूत फोटो भी दिखाई है। (पहली दूसरी छोड़ बाकी तस्वीरें सांकेतिक)

फिट किया था कैमरा

फिट किया था कैमरा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका में मोंटाना नाम की एक जगह है। वहां पर कई बार यूएफओ और एलियंस के देखे जाने का दावा किया गया। हाल ही में एक शिकारी डोनाल्ड ब्रोमली ने मोंटाना में अपना कैमरा लगाया। बाद में जब उसने पूरी फुटेज देखी तो उसके होश उड़ गए। उसमें एक एलियंस कैद हुआ था, जो पूरी तरह से नग्न था। इसके अलावा उसका सिर भी अजीबोगरीब आकार में था।

पारदर्शी था एलियन

पारदर्शी था एलियन

न्यूज आउटलेट KXLF से बात करते हुए ब्रोमली ने कहा कि शुरू में उसे लगा कि ये तस्वीर किसी इंसान की है, लेकिन जब उसने ध्यान से देखा तो सारे रहस्यों से पर्दा उठता चला गया। उसका हर अंग दूसरे ग्रह के प्राणियों जैसा लग रहा था। सबसे खास उसका सिर था, जो पूरी तरह से बल्बनुमा (बल्ब के आकार) था। इसके अलावा उसने कोई कपड़ा भी नहीं पहन रखा था। ऐसे में लग रहा था कि वो एक पारदर्शी प्राणी हो।

कई बार हुई ऐसी घटना

कई बार हुई ऐसी घटना

आपको बता दें कि मोंटाना को बहुत ही रहस्यमयी इलाका माना जाता है। अमेरिका में इसे लोग यूएफओ का हॉटस्पॉट्स भी कहते हैं। कई ब्लॉगर और यूएफओ हंटर ने इस इलाके में एलियंस देखने का दावा किया है। एक-दो लोगों ने तो यहां तक कह दिया था कि एलियंस ने उनका यहां से अपहरण किया था।

लोगों ने सुनाई अपनी कहानी

लोगों ने सुनाई अपनी कहानी

सोशल मीडिया पर भी ये तस्वीर जमकर वायरल हो रही है। इस पर कमेंट करते हुए एक शख्स ने लिखा कि कई बार जब लोग अपनी गाड़ियों से जा रहे होते हैं, तो वो देखते हैं कि आसमान में कुछ अजीब चीज दिखी, लेकिन जब तक वो रुकते हैं वो गायब हो जाती है। एक दूसरे शख्स ने लिखा कि मैंने इस इलाके के बारे में बहुत सी कहानियां सुनी हैं। वहां पर कार चलते-चलते अपने आप रुक जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+