भानगढ़ के किले से भी ज्यादा डरावना है ये घर, आज भी दिखती है परछाई

वॉशिंगटन। दुनिया की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक कैलिफॉर्निया में स्थित है ऐसा घर, जहां लोग जाना तो क्या, उसके बारे में सुनना भी पसंद नहीं करते। पूरी दुनिया में अपनी कहानियों के लिए मशहूर विनचेस्टर मिस्ट्री हाउस को अमेरिका का सबसे डरावना घर कहा जाता है। इस घर के सामने आपको अपने देश की सबसे डरावनी जगह कहे जाने वाले भानगढ़ के किले के किस्से भी आम लगेंगे।

Bizarre

भूतों के लिए खास बनवाया था घर

भूतों के लिए खास बनवाया था घर

ये घर बंदूक माफिया विलियम वर्ट विनचेस्टर की पत्नी सारा विनचेस्टर ने बनवाया था। कहा जाता है कि सारा ने ये घर खास भूतों के लिए बनवाया था। वो यहां रह सकें, इसलिए इतने कमरे वाला ये घर बनाया गया था। साल 1884 में इस घर का काम शुरू हुआ था और ये सालों-साल चला था।

भूतों से बातें करती थीं घर की मालकिन

भूतों से बातें करती थीं घर की मालकिन

घर की मालकिन सारा के बारे में कहा जाता है कि वो भूतों से बातें किया करती थीं। उन्हें रात में अक्सर एक खास कमरे में देखा जाता था जहां वो उनसे घर के बारे में बात करती थीं। सारा ने इस कमरे को खास खुद डिजाइन किया था, जिसमें उन्होंने मकड़ी के जाल जैसी खिड़कियां बनवाई थीं। वो खुद हर रात अलग-अलग कमरों में सोती थीं ताकि किसी को उनके बारे में खबर न मिल पाए।

पूरा घर है काफी अजीब

पूरा घर है काफी अजीब

ये घर वाकई में काफी अजीब हैं। यहां कई ऐसे दरवाजे-खिड़कियां हैं जो कहीं नहीं खुलते। कमरों के अंदर कमरे बनाए गए हैं, ऐसी सीढ़ियां हैं जो शुरू होते ही खत्म हो जाती हैं। वहीं वेस्टर्न कल्चर में अशुभ माने गए नंबर 13 का भी इस घर में खूब इस्तेमाल हुआ है। जैसे की सीढ़ियों में 13 स्टेप, खिड़कियों में 13 पैनल आदि।

आत्माओं से बचने के लिए बनावाया इतना बड़ा घर?

आत्माओं से बचने के लिए बनावाया इतना बड़ा घर?

घर के बारे में एक और कहानी मशहूर है। इसके अनुसार सारा को पति की कंपनी विनचेस्टर राइफ्लस की बंदूकों से मारे गए लोगों के डर था। उन्हें लगता था कि उनकी आत्माएं उन्हें परेशान करेंगी इसलिए वो सालों साल घर बनवाती रहीं। घर में काम चालू रहने से उन्हें लगा कि ये आत्माएं उन्हें परेशान नहीं करेंगी और वो आराम से अपनी जिंदगी जी सकेंगी।

इतना विशाल है ये शापित घर

इतना विशाल है ये शापित घर

इस घर में कुल 161 कमरे हैं जिसमें से 40 केवल बेडरूम हैं। साढ़े 4 एकड़ में फैला ये शापित घर आज एक फेमस टूरिस्ट अट्रैक्शन है। आज भी जब लोग यहां घूमने आते हैं तो उन्हें कई तरह की आहटें महसूस होती हैं। कई लोगों को तो घर में परछाई भी दिखाई दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+