भाई बहन को हुआ इश्क, आपस में रचाई शादी तो हनीमून वीडियो देख भड़क उठे लोग
बीते दिनों दो सौतेले भाई-बहनों की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई। ये वीडियो दोनों के हनीमून की थी।
ये दुनिया बड़े ही अजीबोगरीब लोगों से भरी पड़ी है। कहते हैं प्यार अंधा होता है। जाति, महजब, रंग, रूप कुछ भी नहीं देखता। लेकिन कितनी अजीब बात होगी, जब दो भाई-बहन ही एक दूसरे से प्यार कर बैठें। सुनने में ये बात बहुत ही अजीब लग रही है। लेकिन ये सच है। मटिल्डा और सामुली एरिकसन नाम के दो सौतेले भाई-बहनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया और दोनों ने आपस में शादी भी रचा ली। सोशल मीडिया पर इन भाई-बहनों को जबरदस्त तरीके से क्रिटिसाइज किया जा रहा है।

वायरल हुई कपल की तस्वीरें
बीते दिनों इन सौतेले भाई-बहनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई हैं। बस तभी से दोनों लोगों के निशाने पर हैं। लोग इस कपल को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। दोनों सौतेले भाई-बहनों ने जब से शादी की है, तभी से दोनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।

हाल ही में हुई शादी
सौतेले भाई बहन मटिल्डा और सामुली एरिक्सन फिनलैंड के हेलसिंकी के रहने वाले हैं। दोनों ने हाल ही में शादी की है। मई 2021 से ही कपल साथ में थे। पहले दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया।

लोगों की बातों से नहीं पड़ता फर्क
जब दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया, तो दोस्तों को भी शुरू में ऑब्जेशन हुआ लेकिन बावजूद इसके सामुली और मटिल्डा को कोई फर्क नहीं पड़ता। दोनों ने अपने रिश्ते को एक कदम आगे बढ़ा लिया है और वे शादी कर अब एक खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं।

टिकटॉक पर किया खुलासा
टिकटॉक पर कपल ने अपने रिलेशनशिप से जुड़ी कई बातें बताई हैं। कपल की शादी ने पहले ही लोगों के होश उड़ा दिए थे और अब दोनों ने अपने रोमांटिक हनीमून ट्रिप के कई फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। वीडियो के कैप्शन में महिला ने ये तक लिखा है कि सौतेले भाई के साथ मैं, हनीमून पर आई हूं।

हैरान रह गए लोग
पोस्ट पर कमेंट करते हुए यूजर्स ने तरह-तरह के रिएक्शन दिए हैं। लोगों ने लिखा कि तुम लोग कहीं मजाक तो नहीं कर रहे। कई लोगों ने कपल का काफी मजाक उड़ाया है। लोगों ने कहा कि ये करना ठीक नहीं है। कई यूजर्स ने इसे बकवास कहा है।

2018 में हुई थी मुलाकात
बताते चलें कि कपल साल 2018 में एक दूसरे से मिले थे। लंबे वक्त तक दोनों अच्छे दोस्त रहे लेकिन फिर अचानक एक दूसरे के लिए फीलिंग्स जाग गई और प्यार की इजहार भी कर दिया। Yahoo Australia से बात करते हुए मटिल्डा ने बताया कि पहले दोस्तों की तरह दोनों रहा करते थे। लेकिन फिर एक दिन सामुली उसे किस करने के लिए आगे बढ़ा और फिर मैं भी पैशनेट होकर किस करने लगी।

अब शेयर की रोमांटिक हनीमून वीडियो
इसके बाद दोनों का रिश्ता आगे बढ़ा और दोनों ने साथ ही एक दूसरे को प्रपोज भी कर दिया। अब अक्टूबर में कपल ने सगाई कर ली। और फिर शादी के बाद हनीमून की रोमांटिक तस्वीरें फैंस के साथ साझा भी कीं। अब दोनों की तस्वीरें देखकर लोगों में बवाल मचा हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications