दुनिया की सबसे शातिर गिलहरी! जिसने कार के बोनट में छिपाए 160 किलो अखरोट, तस्वीरें आई सामने
नई दिल्ली, अक्टूबर 05; गिलहरी एक बेहद ही नटखट जीव है। गिलहरी देखने में जितनी प्यारी होती हैं, उतनी ही शैतानियां भी करती हैं। गिलहरी की एक ऐसी ही शैतानी की घटना सामने आई है। जिसे देखकर हर कोई हैरान है। अमेरिका में एक शख्स की कार के साथ गिलहरी ने कुछ ऐसा किया जिसे देखकर आपकी हंसी भी आएगी और हैरानी भी होगी। दरअसल शैतान गिलहरी ने एक शख्स की कार में 160 किलो अखरोट जमा कर लिए।

शातिर गिलहरी ने चोरी किए 160 किलो अखरोट
दरअसल, यूएस के नॉर्थ डकोटा में रहने वाले एक शख्स की कार में गिलहरी ने इतने ज्यादा अखरोट छुपा डाले कि गाड़ी से उसे बाहर करने में उस व्यक्ति की हालत खराब हो गई। 56 साल के बिल फिशर नाम के एक शख्स अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट किया हैं जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी कार को गिलहरी ने अखरोट की गोदाम बना दी। वह सिर्फ कुछ दिनों के लिए बाहर गए थे।
Recommended Video

पूरे बोनट में हर तरफ अखरोट ही अखरोट थे
बीमा एजेंट बिल फिशर हाल ही में चार दिन की ऑफिस यात्रा से घर लौटे थे।बिल के पास एक शेवी एवलांच पिकअप गाड़ी है। ट्रिप पर जाने से पहले उन्होंने अपनी कार को घर के पास एक अखरोट के पेड़ के नीचे ही पार्क कर दिया था। कुछ समय बाद जब उन्होंने गाड़ी में कुछ समस्या होने पर कार का इंजन खोला तो जो दिखा उसे देखते ही उनके होश उड़ गए। उनकी कार के अंदर पूरे बोनट में हर तरफ अखरोट ही अखरोट भरा पड़ा था।

कई सालों के अखरोट इकट्ठा कर रही है गिलहरी
एक गिलहरी ने उनकी गाड़ी को अपने अखरोट जमा करने का अड्डा बना लिया था। गिलहरी ने कई किलो अखरोट से गाड़ी को भर दिया था। ऑडिटी सेंट्रल की रिपोर्ट के मुताबिक ये पहली बार नहीं है जब गिलहरी ने बिल की गाड़ी को अखरोट से भर दिया था। वो इस सीजन में हर साल ऐसा करती है मगर इस बार तो उसने पिछले बार से ज्यादा अखरोट भरे थे। बिल ने बताया कि साल 2013 से ही गिलहरी उनकी कार को अपना स्टोर हाउस बना रही है। बिल को हर सीजन में अपनी गाड़ी को साफ करना पड़ता है।

गाड़ी में 6-7 बाल्टी अखरोट निकाले गए
बिल के मुताबिक, उनकी कार के आसपास कई और गाड़ियां भी खड़ी रहती हैं, लेकिन यह गिलहरी केवल उन्हीं की कार में अखरोट को इकट्ठा करती है। बिल का मानना है कि शायद गिलहरी को उनकी गाड़ी से ज्यादा प्रेम है या उसे उस गाड़ी में सुरक्षित महसूस करती होगी। बिल ने बताया कि इस बार के अखरोट देखकर तो ऐसा लग रहा था कि गिलहरी पूरी सर्दी उन्हीं की गाड़ी में बिताने वाली थी। मेरी गाड़ी में 160 किलो के आसपास अखरोट निकले। गाड़ी में 6-7 बाल्टी अखरोट निकाले गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications