जहरीले सांप हैं इस बच्ची के दोस्त, खिलौनों की जगह Snake से खेलती, देखें Video
नई दिल्ली, 01 सितंबर: एक मामूली सा सांप भी किसी को दिख जाए तो डर के मारे चीख निकल जाती है, लेकिन सोशल मीडिया पर एक ऐसी छोटी बच्ची का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसकी खतरनाक-खतरनाक सांपों से दोस्ती है। दुनिया में इतने खौफनाक सांप हैं, जिनकी एक फुंफार ही लोगों को अचेत कर देती हैं, उन घातक सांपों के साथ बच्ची के खेलने का वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। आप भी देखिए हैरान करने वाला यह वीडियो।

अरे बेटा ये सांप है, रस्सी नहीं!
अब तक सांपों के साथ खेलने वाले कई लोग देंगे होंगे, लेकिन यह बच्ची उन सबके अलग है। बड़े-बड़े आदमी भी बच्ची को देखकर दंग रह जाएंगे, क्योंकि यह बच्ची विशालकाय सांप को ऐसे पकड़कर खींच रही है, मानो जैसे वो एक रस्सी हो। सांप बढ़ने की कोशिश कर रहा है, लेकिन बच्ची उसे खिलौने की तरह ट्रीट कर रही है।

मासूम सी बच्ची का दंग कर देने वाला Video
वायरल हो रहे वीडियो में दिख रही यह मासूम बच्ची को देखकर हर कोई हैरान है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वो पूरी ताकत के साथ विशाल सांप को पकड़ने की कोशिश करती नजर आ रही है। सांप कितना बड़ा और भयानक है बावजूद इसके बच्ची बेखौफ नजर आ रही है। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।

विशालकाय काले सांप के साथ बच्ची की मस्ती
वीडियो में देखा जा सकता है कि विशालकाय काला रंग का सांप बेड के बीच फर्श पर रेंगते हुए जा रहा है, जिसको रोकते हुए बच्ची खींचती नजर आ रही है। बच्ची सांप के साथ ऐसा कर रह है, जैसे वो कोई जहरीला जानवर ना होकर कोई खिलौना हो। वहीं सांप बच्ची से दूर होनी की कोशिश करता नजर आ रहा है, लेकिनवो उसे छोड़ ही नहीं रही है।

जिसने देखा वीडियो वो हो गया हैरान!
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर snakemasterexotics नाम के पेज पर पोस्ट किया गया है। जिसे देखना वाला हर कोई दंग है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि मुझे लगता है कि वह सोना चाहती है। वहीं दूसरी तरफ इस वीडियो पर यूजर्स हैरान कर देने वाले रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया कि ये किस तरह का खिलौना हैं, जबकि दूसरे ने लिखा वीडियो को देखने के बाद मेरा जी घबरा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications