इंफ्लुएंसर ने एक महीने में कमा डाले 28 लाख रुपये, रात भर फॉलोवर्स से करवाता है ये काम
आस्ट्रेलिया, 29 जून। लोग पैसा कमाने के लिए बहुत सारे तरीके अपनाते हैं लेकिन एक इन्फ्लुएंसर ने ऐसा तरीका अपनाया है जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। ये इंफ्लुएंसर लोगों से उसे जगाने के लिए पैसा चार्ज कर रहा है और वह इस तरीके से महीने में लाखों रुपये कमा रहा है।

पैसा कमाने का नायाब तरीका
जेके बोहेम एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर है जिनके सोशल प्लेटफॉर्म टिकटॉक पर लाखों लोग फॉलोवर्स हैं। उन्होंने अपने फॉलोवर्स के जरिए पैसा कमान का एक नायाब तरीका ढूढ़ा। बोहेम ने अपने फॉलोवर्स से कहा कि वह उन्हें जब चाहे जगा सकते हैं लेकिन इसके लिए उन्हें चार्ज करना होगा।

खास तरीके से किया कमरे को तैयार
ऐसा करने के लिए रूम को अलग तरीके से तैयार किया है। इसके लिए उन्होंने अपने रूम में स्पीकर, लेजर और बबल मशीन भी लगाई है जो किसी की भी नींद खराब करने के लिए काफी है। अब जिसे भी बोहेम को जगाना होता है वह अपनी पसंद का गीत या म्यूजिक चुन सकता है। ऐसा करते ही वह जोरदार आवाज के साथ बजने लगता है और हो गई नींद खराब।

हर महीने 26 लाख की कमाई
आस्ट्रेलिया के रहने वाले जेके का वीडियो अब वायरल हो रहा है और उनके अब 5.20 लाख फॉलोवर्स हो गए हैं जिसमें से कई उसे हर दिन जगाने के लिए पैसे दे रहे हैं। इस तरह उसने एक महीने में 28 हजार पाउंड (लगभग 26 लाख रुपये) की कमाई कर डाली।

फॉलोवर्स जगा सकें कर रखा है इंतजाम
जेकी बोहेम ने टिकटॉक अकाउंट पर अपना वीडियो शेयर किया है जिसमें रात के 12 बजे बजने वाले जोरदार बजर से उसकी नींद टूटती दिखाई दे रही है। इसी वीडियो को 70 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है और 4.5 लाख से ज्यादा यूजर ने इसे लाइक किया है।
एक और वीडियो भी उन्होंने शेयर किया है जिसमें वह रात के 2 बजे जागकर यूजर को जवाब दे रहे हैं।

रात भर जगाते रहते हैं यूजर
मिरर ने बोहेम के हवाले से लिखा है कि यह जब शुरू हुआ तो बस एक सिंगल गिफ्ट और साउंड था। अब हमारे पास लाइट, बबल मशीन, लेजर लाइट समेत 20 से ज्यादा साउंड इफेक्ट हैं जो हर 10-15 सेकंड में एक बार जरूर सक्रिय होता है। यह पूरी रात चलता रहता है।

हर रात 7 घंटे का स्लीप सेशन
28 वर्षीय बोहेम ने उनका स्लीप सेशन हर रात सात घंटे चलता है। यही नहीं वह दर्शकों को उन्हें जगाने में सक्षम बनाने के लिए कुछ और सुविधाएं जोड़ना चाहते हैं लेकिन एक समस्या भी है। बहुत कम सोने से उनकी सेहत पर भी बुरा असर पड़ सकता है।
-
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट -
Nitish Kumar का मास्टरस्ट्रोक! राज्यसभा गए पर CM पद पर अब भी सस्पेंस! 14 अप्रैल के बाद बिहार को मिलेगा नया CM? -
राजस्थान रॉयल्स की 13,500 करोड़ की डील रुक गई? बॉम्बे हाई कोर्ट में जीत से राज कुंद्रा ने पलटा गेम -
Gold Rate Today: रामनवमी पर एक दिन में ₹4,900 उछला सोना,ये है आपके शहर में 22K-18K का ताजा रेट -
Petrol Diesel Crisis: भारत के पास कितने दिनों का पेट्रोल-डीजल और LPG? किसके पास सबसे ज्यादा और कहां खड़े हम? -
IPL 2026: विराट कोहली की RCB का बदलेगा नाम? 16,700 करोड़ की डील के बाद अनन्या बिड़ला ने दिया जवाब! -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच












Click it and Unblock the Notifications