VIDEO: 'ऐसे कौन करता है भाई?' स्टेज पर दोस्तों ने दूल्हा-दुल्हन के साथ किया गंदा मजाक, लड़की का हुआ बुरा हाल
नई दिल्ली, 10 सितंबर: शादी में मस्ती और मजाक ना हो तो कुछ अधूरा-अधूरा सा लगता है। क्योंकि दूल्हे के दोस्तों की मंडली बिना मजाक किए रह ही नहीं सकती। सोशल मीडिया पर इसके तमाम उदारण है, जिसके वीडियो इंटरनेट पर वायरल होते हैं। इसके अलावा शादी में दोस्तों की हरकतों से लोग वैसे भी काफी रूबरू हो चुके हैं, लेकिन कभी-कभी यही मस्ती और मजाक शादी के माहौल को बिगाड़ देती है। अब ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आयी है, जहां दूल्हा और दुल्हन की सारी ड्रेस खराब कर दी जाती है।

नववाहित जोड़े के साथ कुछ घटिया मजाक
जब मजाक हद से आगे चला जाता है तो विवाद पैदा होता है। शादियों में ऐसा कई दफा देखने को मिला है। सोशल मीडिया पर शादी के दौरान स्टेज पर बैठे नववाहित जोड़े के साथ कुछ ऐसी हरकत की गई कि यूजर भी हैरान रह गए। दरअसल, वायरल वीडियो में दूल्हा-दुल्हन की ड्रेस खराब कर देने का हैरान कर देने वाला वाक्या सामने आया है।

स्टेज पर बैठे दूल्हा दुल्हन के कपड़े किए खराब
इस बेहूदा मजाक को यूजर पचा नहीं पा रहे हैं। हालांकि यह हरकत किसने की होगी, इसका तो नहीं पता चल रहा है, लेकिन शरारत के पीछे दोस्तों की ही हाथ होगा ऐसा कहा जा रहा है। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे स्टेज पर बैठे दूल्हा दुल्हन को स्नो स्प्रे की चादर ओढ़ा दी गई हैं। जिससे उनकी पूरी ड्रेस खराब हो गए हैं।

दूल्हा शांत और दुल्हन परेशान
वीडियो में जहां दूल्हा बिल्कुल शांत नजर आ रहा है तो दुल्हन अपने कपड़ों से स्नो के झाग को हटाती नजर आ रही है। बार-बार उन पर स्प्रे मारा जा रहा है। इस हरकत से साफ पता चल रहा है कि यह घटिया मजाक के पीछे दोस्तों का ही हाथ है, क्योंकि ज्यादातर ऐसे बेहूदा मजाक दोस्त ही करते हैं।

कोई बता रहा फनी तो कोई कह रहा बेहूदा
इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर भी हैरान और दंग नजर आ रहे हैं। वीडियो को इंस्टाग्राम पर brides_speciall नाम के पेज पर पोस्ट किया है, जिसको कोई फनी बता रहा है तो कोई अपना गुस्सा निकलता नजर आ रहा है। यूजर अपने-अपने तरीके से रिएक्शन दे रहे हैं। किसी ने लिखा कि दोस्ती के नाम पर खास दिन बर्बाद कर दिया तो किसी ने लिखा कि अब यह करना है शादी में।












Click it and Unblock the Notifications