किचन में निकला सांप का पूरा खानदान, दो दिन पहले हुई थी बेटे की मौत, तभी से शुरू है ये सिलसिला

सतना, 18 जुलाई। मध्य प्रदेश के सतना जिले में घटी एक घटना ने इलाके के लोगों को दहशत में डाल दिया है। यहां के एक घर में बीते दो दिनों से लगातार कई सांपों के निकलने का सिलसिला जारी है, दुर्भाग्य की बात तो ये है कि 2 दिन पहले ही परिवार के एक सदस्य की अचानक मौत हो गई थी। उस समय से ही घर में सांप नजर आ रहे हैं। घर में रहने वाला परिवार अब इस कदर सांपों से डरा हुआ है कि जमीन पर पैर रखने की भी हिम्मत नहीं हो रही है।

दहशत में परिवार

दहशत में परिवार

मामला दरअसल, सतना जिले के अमरपाटन ब्लॉक से 5 किमी दूर स्थित गांव रिगरा का है, यहां रहने वाले दहिया परिवार अब तक कई सांपों को मार चुके हैं लेकिन घर में उनके चहलकदमी करने का सिलसिला जारी है। परिवार ने बताया कि रसोई घर से लगातार सांप निकल रहे हैं, इसकी वजह से न कोई ठीक से सो पा रहा है और ना ही कोई काम कर पा रहा है। 24 घंटे परिवार के सदस्यों को सांप का डर लगा रहता है।

एक साथ 7 सांप दिखाई दिए

एक साथ 7 सांप दिखाई दिए

परिवार की बुजुर्ग रजनी दहिया के अनुसार सापों की वजह से सबकी हालत खराब है। उन्होंने कहा, 'एक सांप को मारते हैं तो दूसरा निकल आता है। कभी 3, कभी 5 तो कभी-कभी 7 सांप एक साथ रसोई में दिखाई दे जाते हैं, इसकी वजह से सब लोग दहशत में हैं। परिवार के लोग सांपों को मारने के लिए हमेशा अपने साथ लाठी रखते हैं, दो दिन पहले मेरे 22 साल के बेटे की मौत सड़क हादसे में हो गई थी।'

किचन की दीवार से निकला सांप

किचन की दीवार से निकला सांप

रजनी ने बताया कि बेटे की मौत के बाद से ही सांपों के निकलने का सिलसिला जारी है, दुख की घड़ी में सारे रिश्तेदार घर आए हुए हैं ऐसे में सांप निकलने से सभी डरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि एक दिन किचन में खाना बनाया जा रहा था तभी अचानक दीवार से सांप बाहर निकल आया, हालांकि उस सांप को घरवालों ने मार दिया। सभी ने समझा की अब सांप नहीं आएगा लेकिन वो गलत थे। इसके बाद तो जैसे सांपों का पूरा खानदान निकल आया।

सांप मारने के बाद भी नहीं हो रहे खत्म

सांप मारने के बाद भी नहीं हो रहे खत्म

रजनी ने कहा, पहले सांप को मारने के बाद तीन और सांप निकले, उन्हें भी घरवालों ने मिलकर मार दिया। उसके बाद फिर अचानक एक सांप दिखाई दिया, इसके बाद पूरा घर दहशत में आ गया। अब रात में सोने पर भी डर लगता है। सांप को मारने के बाद भी कोई फर्क नहीं पड़ा। पिछले सांप को मारने के बाद बाद में तीन और उसके बाद एक साथ 7 सांप निकल आए। अब परिवार 24 घंटे अलर्ट रहता है। परिवार का कहना है कि जब तक ये सांप घर से जाएंगे नहीं, तब तक डर का माहौल बना रहेगा।

बेडरूम में निकले 18 सांप

बेडरूम में निकले 18 सांप

ऐसा ही एक मामला हाल ही में अमेरिका के जॉर्जिया से सामने आया जहां, एक परिवार के बेडरूम में 18 सांप दिखाई दिए। परिवार के एक सदस्य ने कहा, 'शुरुआत में मुझे लगा कि वह बालों का एक गुच्छा है। लेकिन जब मैंने पाया कि वो हिल-डुल रहा है तो मेरी डर गई। मैंने ध्यान से देखा तो मेरी नजर दूसरे सांप पर पड़ी तो मैं तुरंत अपने पति के पास गई और उन्हें बताया कि हमारे बेड के नीचे सांप है।'

यह भी पढ़ें: दुनिया की सबसे पुरानी दुश्मनी: सांप और नेवले के बीच फिर हुआ खूनी संघर्ष, VIDEO में देखें भयानक लड़ाई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+