'स्लमडॉग मिलियनेयर...' फटीचर हालात में दिखीं दुनियाभर की मशहूर हस्तियां, ट्रंप और अंबानी का हाल देख लोग हैरान
AI images of popular figures: ट्रंप से लेकर एलन मस्क और अंबानी तक... एक आर्टिस्ट ने दुनियाभर की हस्तियों की ऐसी तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वे गरीब और लाचार से नजर आ रहे हैं। लोग सोशल मीडिया पर आर्टिस्ट की तारीफ कर रहे हैं

AI Gererated Images: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सबसे ज्यादा चर्चा किया जाने वाला मुद्दा बन चुका है। लोग एआई का उपयोग करके कई तरह की मजेदार चीजें करते हैं। ऐसा ही कुछ एक शख्स ने किया, जब उसने कई अमीर लोगों की तस्वीरों का इस्तेमाल करके अपना टेलेंट दिखाय।
ट्रंप से लेकर मुकेश अंबानी तक...
वायरल हो रही तस्वीरों में दुनिया के नामी-गिनामी और अमीर लोग चीथड़ों में नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर शख्स ने ये तस्वीरें शेयर कीं। इसमें ट्रंप से लेकर मुकेश अंबानी तक शामिल थे।

आर्टिस्ट ने बनाई शानदार तस्वीरें
आर्टिस्ट गोकुल पिल्लई ने गरीब में अमीर लोगों की छवि दिखाने के लिए मिडजौनी का इस्तेमाल किया। इसमें उसने ट्रंप से लेकर एलन मस्क तक... दुनियाभर की तमाम हस्तियों को शामिल किया। उसकी बनाई तस्वीरों में मुकेश अंबानी भी शामिल थे। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि दुनियाभर के अमीर लोग झुग्गी झोपड़ी में नजर आ रहे हैं।

फटीचर हालत में दिखे एलन मस्क
AI के जरिये बनाई गई ये तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गईं। कैप्शन में लिखा कि स्लमडॉग मिलियनेयर। इन तस्वीरों ने कई लोगों को हैरान कर दिया। एक यूजर ने कहा कि ये बेहद आश्चर्यजनक है कि ये असली लग रहे हैं। एक ने कहा कि ये काफी डरावना भी है कि किसी की इमेज को कैसे खराब किया जा सकता है। एक ने कहा कि एक आर्टिस्ट के तौर पर ये काफी एक्साइटिंग है लेकिन भविष्य के लिए डराने वाला भी है।

तस्वीरें देख हैरान रह गए लोग
सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों को देखने के बाद लोग बेहद हैरानी जता रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि ये शानदार है। लेकिन एलन मस्क ही एक ऐसे इंसान हैं, जो गरीबी वाली हालत में भी अमीर दिख रहे हैं। यूजर ने इस कमेंट के साथ ही फनी इमोजी भी बनाया। एक यूजर ने कहा कि क्या आर्टिस्ट की ये कला जस्टिफाइड है? एक और ने कहा कि आप इस बारे में क्या सोचते हैं?












Click it and Unblock the Notifications