Video: जंगल के राज शेर को भी डर लगता है साहब, यकीन दिलाने के लिए ये वायरल वीडियो काफी है
जंगल में ऐसा कोई जानवर नहीं जो शेर का मुकाबला कर सके, लेकिन आज जिस वीडियो को हम आपको दिखाने जा रहे हैं, उसे देखने के बाद आपके कान खड़े हो जाएंगे।
नई दिल्ली, 10 जुलाई। शेर जंगल का राजा होता है। बचपन से किताबों में, कहानियों में हमने यही पढ़ा है। जंगल में ऐसा कोई जानवर नहीं जो शेर का मुकाबला कर सके, लेकिन आज जिस वीडियो को हम आपको दिखाने जा रहे हैं, उसे देखने के बाद आपके कान खड़े हो जाएंगे। यह वीडियो है एक शेर और एक भालू का, जिसमें भालू जंगल के राजा शेर को खदेड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

जान बचाने के लिए ताकत का प्रदर्शन जरूरी
वीडियो देखकर आपको इस बात का अंदाजा हो जाएगा कि, दुनिया में जीवित रहने के लिए ताकत का प्रदर्शन कितना जरूरी है। जो ताकत नहीं दिखा पाता वह मार दिया जाता है। वीडियो में भालू ने अपनी जान बचाने के लिए यही पैंतरा चुना। 24 सेकेंड की इस वीडियो में एक शेर एक तालाब के पास खड़ा दिखाई दे रहा है। इसी समय एक भालू वहां आ जाता है। जैसे ही भालू को वह शेर दिखाई देता है सुस्त भालू तुरंत फुर्ती में आ जाता है और तेजी से शेर की ओर दौड़ता है।

भालू को देखकर हवा हुआ शेर
भालू को अपनी ओर आता देखकर शेर वहां से हवा हो जाता है। वीडियो को शेयर करते हुए सुधा रामेन ले लिखा- जंगल में ऐसे दृश्य दुर्लभ बात नहीं है। मादा भालू अक्सर अपने बचाव के लिए अपने आगे के हाथों को उठाकर खुद को सामने वाले से ताकतवर दिखाने का प्रयास करते हैं। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट किया डर पैदा करने के लिए ताकत बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। जो लड़ाई में पहले आक्रामक हो जाता है वह सामने वाले पर हावी हो जाता है।

वन अधिकारी ने शेयर किया वीडियो
इस वीडियो को वन अधिकारी सुधा रमेन ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि जंगलों में ऐसे दृश्य कोई दुर्लभ बात नहीं है। देखें वायरल वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications