यहां एक ही लड़की बनती है घर के सभी भाइयों की बीवी, ऐसे बांटा जाता है समय
बहुपत्नी विवाह के बारे में आपने जरूर सुना होगा लेकिन क्या आपने कभी बहुपति विवाह के बारे में सुना है। बहुपति विवाह का मतलब यह है कि एक लड़की के कई पति।

देश में आज भी कई जगह महिलाओं के साथ भेदभाव देखने को मिलता है। लोग महिला को हमेश से कमजोर समझते आए हैं। पहले तो मां-बाप जिस लड़के से शादी तय कर देते थे लड़की को उसी लड़के से शादी करनी होती थी। फिर ससुराल जाने के बाद कई तरह की प्रतारणा झेलने पड़ते थे। लेकिन आज हम कुछ इसी तरह की अनसुनी बातें बताएंगे। आज हम बताएंगे की एक ऐसा जगह है जहां एक ही लड़की घर के सभी भाइयों की बीवी बनती है।
तिब्बत में अब भी बहुपति की परंपरा
बता दें कि कुछ सालों पहले तक देश के पहाड़ी राज्यों में ऐसी शादियों की खबरें आती रहती थीं। किन्नौर में बहुपति विवाह ज्यादा प्रचलित थी। बीते 10 सालों से बहुपति विवाह के बारे में कम सुनने में आया है। लेकिन तिब्बत में कहीं कहीं जगह यह प्रथा आज भी चलन में है। तिब्बत में एक लड़की से ही सभी भाई शादी करते हैं। फिर सभी भाइयों के बीच समय बांट दिया जाता है।
ऐसे बांटते हैं आपस में समय
शादी के बाद सबसे पहले पत्नी के साथ बड़ा भाई समय बिताता है। उसके बाद उम्र के अनुसार सभी भाई पत्नी के साथ समय बिताते हैं। यानी अगर चार भाई है तो पहले बड़ा भाई उसके बाद उससे छोटा भाई फिर तीसरे नंबर का भाई और उसके बाद छोटा भाई। हालांकि अब यह विवाह बहुत कम देखने को मिलती है। जैसे-जैसे देश में जागरुकता फैल रही है वैसे वैसे इस तरह की प्रथा पर रोक लग रही है। पहले अशिक्षा के अभाव में लोग रुढ़ीवादी परंपरा के अनुसार चलते थे जिससे लड़की की दुर्दशा हो जाती थी। अब लड़कियों को भी शिक्षित किया जा रहा है। उन्हें उनके अधिकार बताए जा रहे हैं और सही और गलत में फर्क बताए जा रहे हैं।
बहुविवाह प्रथा प्राचीन काल से चली आ रही
बता दें कि बहुविवाह प्रथा देश में प्राचीन काल से चली आ रही है। पहले राजा महाराजा एक से अधिक पत्नी रखते थे। कई तो चार-चार रानियां रखते थे। वहीं कुछ जगह एक महिला के भी कई पति होते थे। हालांकि महिला के एक से अधिक पति होने के मामले अब न के बराबर हैं लेकिन कई राज्यों में अभी भी लोग दो पत्नी रखते हैं। यूट्यूबर अरमान मलिक ने भी दो शादी कर रखी है। हाल ही में उनकी दोनों पत्नी एक साथ गर्भवती हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications