शार्क के हमले में खो दिया था एक पैर, अब नकली पैर लगाकर फिर समुद्र में मछलियों को चिढ़ाने पहुंचा शख्स
शार्क के हमले में अपने शरीर का अहम अंग खोने वाले इस फोटोग्राफर की कहानी भी बड़ी दिलचस्प है। इतने बड़े हमले के बाद भी वो एक बार फिर उसी शार्क के साथ खेलता हुआ नजर आया, जिसने उसपर जानलेवा हमला किया था।
शार्क के हमले में न जाने कितने लोग अपने हाथ पैर खो बैठते हैं। कई ऐसे लोग भी हैं, जिन्होंने अपनी जान गंवा दी है। सोशल मीडिया पर तमाम ऐसे लोग हैं, जिन्होंने शार्क के हमले की दास्तां बताई। बीते दिनों एक बच्चा भी खूब चर्चा में रहा था, जिसने शार्क के हमले में अपना एक पैर गंवा दिया था। ऐसी ही एक शख्स भी सुर्खियों में है, जिसने कुछ वक्त पहले शार्क के हमले में अपना पैर खो दिया। हमले में अपने शरीर का अहम अंग खोने वाले इस फोटोग्राफर की कहानी भी बड़ी दिलचस्प है। इतने बड़े हमले के बाद भी शार्क के प्रति उसके मन में हीन भावना या गुस्सा आने की बजाय वो एक बार फिर उसी शार्क के साथ खेलता हुआ नजर आया, जिसने उसपर जानलेवा हमला किया था।

माइक ने दिखाई बहादुरी
सोशल मीडिया बेहद अजीबोगरीब लोगों से भरा हुआ है और इस बात में कोई दोराय नहीं है। आमतौर पर कोई जानवर हमला कर दे, तो उसके सामने वापस जाने की हिम्मत शायद ही किसी में हो। वापस जाने की बात तो दूर की है, उसका नाम सुनते ही डर की एक भावना मन में जाग जाती है। लेकिन माइक कूट्स नाम के इस शख्स में शार्क के बड़े हमले के बावजूद भी बहादुरी जिंदा है।

शार्क के हमले में खोया पैर
बात 1997 की है, जब माइक पर टाइगर शार्क (Tiger Fish) ने हमला कर दिया था। इस हमले में माइक को अपना एक पैर खोना पड़ा। लेकिन फिर अब उसी शार्क को माइक अपना नकली पैर बड़े रौब से दिखा रहे हैं।

माइक को है शार्क से प्यार
हालांकि, ये बात पुख्ता तौर पर कही नहीं जा सकती कि ये वही शार्क है। लेकिन माइक को शार्क से बेहद प्यार है। और इस बात की गवाही उनकी हालिया तस्वीरें और वीडियोज दे रही हैं। साथ ही माइक का शार्क के प्रति प्यार का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि शार्क के हमले के बाद अपना एक पैर खोने के बावजूद माइक आज भी शार्क्स के साथ खेलते हैं।

माइक के पैरों के पास घूमती शार्क
एक वीडियो में एक हैमरहेड शार्क माइक के कृत्रिम पैरों के पास ऐसे घूम रही है, जैसे मानो कि वो इस बारे में जानती हो। ये शार्क 13 फीट लंबी हैमरहेड शार्क है, जिसे ये नाम उसके शरीर के किनारों पर बने धब्बों के कारण मिला है।

क्या बोले माइक?
डेली स्टार की खबर के मुताबिक, माइक ने कहा कि मैं टाइगर बीच पर रेतीले समुद्र तल पर गया और वहां मेरी मुलाकात शार्क से हुई। वे कहते हैं कि इस तरह आपको शार्क की पर्सनैलिटी का एक सेंस मिल जाता है।

कार्टून जैसी दिखती हैं ये शार्क
बताते चलें कि हैमरहेड्स शार्क अकसर फनी और कार्टून की तरह दिख सकती हैं। असल में धरती पर इतनी अजीब और सुंदर दिखने वाली शार्क की ज्यादा प्रजातियां मौजूद नहीं हैं। उनकी उपस्थिति से अकसर आप शांति महसूस करते हैं, क्योंकि वे बेहद शांत होती हैं। और इन्हें देखकर आपका स्ट्रेस भी दूर होता है।

'कार राइड करना ज्यादा खतरनाक'
माइक ने कहा कि मुझे पता है कि ये अजीब है कि मेरे कृत्रिम पैर शार्क के हमले का जीता जागता सबूत हैं। वास्तविकता तो ये है कि समुद्र में शार्क के हमले से कहीं ज्यादा खतरनाक कार राइड करना है। मुझे डाइव लगाने के बाद इमेज देखना बेहद पसंद है, क्योंकि इससे मैं उस शानदार पल में फिर जी उठता हू्ं। पानी के बेहद अंदर किसी शार्क को देखना बहुत ही रेयर है। लेकिन ये आपको नि:शब्द कर देती है।












Click it and Unblock the Notifications