Optical illusion: बताइए कौन सी कार तोड़ रही है नियम? तस्वीर देख चकरा सकता है सिर

नई दिल्ली, 26 मई। आपने सड़क पर निकलते होंगे तो वहां बहुत सी गाड़ियां देखते होंगे। इनमें से कुछ परिवहन नियमों का पालन करती हैं तो बहुत सारी ऐसी भी होती हैं जो नहीं करती हैं। सड़क पर तो आप देखते ही जान जाते होंगे कि कौन सी गाड़ी नियम तोड़ रही है और कौन सी गाड़ी सही जा रही है लेकिन क्या हो अगर हम आपको एक ऑप्टिकल इल्यूजन दिखाएं। जरा इस ऑप्टिकल इल्यूजन को देखिए और बताइए कि इसमें कौन सी कार नियम तोड़ रही है। समझ लीजिए ये आपका ब्रेन टेस्ट है।

सभी कारें एक ही दिशा में दौड़ रहीं

सभी कारें एक ही दिशा में दौड़ रहीं

इंटरनेट पर एक ऑप्टिकल इल्यूजन तेजी से फैल रहा है जिसमें कई कारें एक ही दिशा में दौड़ती दिखाई दे रही हैं। 30 से अधिक कारों वाले इस ऑप्टिकल इल्यूजन में सेडान से लेकर हैचबैक कैटेगरी की कारें हैं लेकिन इसमें एक कार ऐसी है जो यातायात के नियम तोड़ रही है। आपको वही कार पहचाननी है।

ऑप्टिकल इल्यूजन ऐसी तस्वीरें होती हैं जो जैसी दिखाई देती हैं वैसी होती नहीं हैं। इसे देखना शुरू करने पर आपका सिर चकरा सकता है। तो जरा आप भी इस ऑप्टिकल इल्यूजन में दिमाग लगाइए और देखिए कि कितनी जल्दी आपको सफलता मिलती है।

सबसे अलग है कौन सी कार

सबसे अलग है कौन सी कार

अब तक आपने कारों की इस तस्वीर को देख ही लिया होगा क्या आपको वो कार दिखाई दी जो नियम तोड़ रही है। वैसे थोड़ा तो आपको हम तस्वीर के बारे में बता देते हैं। इसमें सारी कारें एक ही दिशा में दौड़ रही हैं। अब जरा इन कारों के रंगों को ध्यान से देखिए। क्या आपको किसी कार में कुछ अलग नजर आ रहा है।

इस इशारे में पहचानिए

इस इशारे में पहचानिए

आपको वो कार नजर आई। अगर नहीं तो चलिए हम आपको कुछ संकेत बता देते हैं। इसमें से सभी कार इंडिकेटर का इस्तेमाल कर रही हैं सिवाय एक के। जरा ध्यान से देखिए। क्या हुआ अब आपको वो कार नजर आई।

अगर अब तक आपको वो कार नजर नहीं आई तो इसका मतलब आपको और मदद की जरूरत है। चलिए हम आपको एक और इशारा करते हैं।

एक और संकेत से समझिए

एक और संकेत से समझिए

क्या हुआ अब भी आप जवाब के लिए सिर खुजला रहे हैं? चलिए फिर आप हार मान लीजिए और नीचे देखिए हम आपको जवाब बता दे रहे हैं।

एक बार फिर से तस्वीर को देखिए। सभी कारें पीले इंडिकेटर का इस्तेमाल कर रही हैं। जबकि एक कार में इंडिकेटर नहीं चल रहा। लगता है अब आपके लिए उस कार को पहचानना आसान हो गया होगा।

https://hindi.oneindia.com/photos/rivika-mani-shares-latest-stunning-photos-in-social-media-oi81141.html
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+