OMG! कभी देखा है कुत्ते जैसी शक्ल वाली मकड़ी
लंदन। क्या कभी आपने स्पाइडर-डॉग देखा है? यानि की एक ऐसा प्राणी जिसकी शक्ल कुत्ते जैसी लेकिन शरीर मकड़ी जैसा हो। नहीं ना! लेकिन पोलैंड की सड़कों पर एक ऐसे ही जीव ने लोगों को डरने और जान बचाने कर भगाने को मजबूर कर दिया।

नीचे दिए वीडियो में आप देख पाएंगे कि किस तरह यह अजीबोगरीब जीव सड़कों पर भाग रहा है। अचानक ही यह किसी के सामने आ जा रहा, जिससे इंसान हड़बड़ा कर भागने लगता है। सड़क पर, पार्क में, लिफ्ट में या सीढ़ियों पर, यह कहीं से भी अचानक आता दिख रहा है। इस जीव का चेहरा कुत्ते जैसा और आठ पैरों वाला शरीर मकड़ी की तरह है। जो इसे बेहद डरावना बना रहा है। लिहाजा, लोग इसे देखते ही काफी डर जा रहे हैं।
लेकिन आपको जानकर यह स्पाइडर-डॉग कोई रियल जीव नहीं, बल्कि एक लड़के के प्रैंक का हिस्सा है। जी हां, सिलवेस्टर नाम के इस लड़के ने अपने कुत्ते को मकड़ी जैसा फर वाले कपड़े का एक कॉस्ट्यूम पहनाया और इसे सड़कों पर छोड़ दिया है। जिसके बाद यह एक कुत्ता नहीं, बल्कि जीता जागता दौड़ता राक्षस लग रहा है। इसके बाद का मंजर तो आप नीचे दिए वीडियो में देख ही रहे हैं। एक व्यक्ति रेलवे स्टेशन पर जिस तरह दौड़ता दिख रहा है, उससे उसकी डर का अंदाजा लगाया जा सकता है।
लोगों को डराने वाले इस प्रैंक का वीडियो यूट्यूब पर काफी वायरल हो रहा है। तो फिर यहां देखिए इस स्पाइडर-डॉग का आतंक, कि किस तरह इसने सड़कों पर लोगों को सिर पर पांव रखकर भागने को मजबूर कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications