'मुर्गा बना दिया मार के...' सरेआम छेड़खानी रहा था शख्स, लड़की ने कर दी चप्पलों की बरसात, देखें Video
School girl beaten Boy: अकसर स्कूल या कॉलेज के लड़के बेखौफ होकर लड़कियों को देखने के बाद हूटिंग करने लगते हैं या फिर छेड़खानी करते हैं। मगर कई बार लड़कियां अपने लिए आवाज नहीं उठा पातीं। लेकिन हाल ही में वायरल हो रहे क्लिप को देखने के बाद एक स्कूली बच्ची की तारीफ करने से आप खुद को रोक नहीं पाएंगे।
जी हां! सोशल मीडिया पर एक क्लिप बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे @gharkekalesh नाम के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है। क्लिप में देखा जा सकता है कि कुछ स्कूली लड़के लड़की को छेड़ रहे थे मगर तभी लड़की ने अच्छे से उनकी धुनाई कर दी।

क्लिप में लड़की लड़के को बुरी तरह मारती दिखाई दे रही है। लड़की कभी उसे धक्का देती तो कभी उसके बाल नोच रही है। वहीं पास खड़ी भीड़ वीडियो बना रही है। लड़की ने मास्क लगाया हुआ है और वो लड़के की बस धुनाई करने में जुटी हुई है।
लड़की के हाथ में चप्पल भी है, जिससे वो बार-बार इस बदमाश लड़के को मार रही है। क्लिप देखने के बाद लोग इसपर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। लोग लड़की की खूब तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि लड़की ने ये वाकई बहुत अच्छा काम किया। वहीं एक ने कहा कि लड़कियों को ऐसा ही करना चाहिए।
वीडियो को 3 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा है और कई लोगों ने इसपर रिएक्शन भी दिए हैं। एक यूजर ने कहा कि ये इकट्ठी हुई भीड़ ये सब देख क्यों रही है? कोई भी कुछ कर नहीं रहा। उन्हें लड़की का साथ देना चाहिए, जो उस लड़के को अच्छा सबक सिखा रही है। वहीं एक ने कहा कि लड़की ने तो इसका मुर्गा बना दिया मार-मार के।
Kalesh over this guy Was H@rassing and Passing Bad Comments on School girls, So this girl decide to give him a Good treatment
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) May 10, 2024
pic.twitter.com/xkKF01AKcL
ये क्लिप कब और कहां शूट किया गया है, इस बात की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि इस बीच क्लिप देखने के बाद लोग लड़की की जमकर तारीफ जरूर कर रहे हैं और उसके साहस को भी सलामी दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications