शादी की साड़ी दुल्हन के लिए बनी आफत, जा सकती है 10 साल के लिए जेल
कोलंबो। शादी हर किसी की जिंदगी का अहम हिस्सा होती है। इस दिन को खास बनाने के लिए लोग न जाने क्या-क्या नहीं करते। ऐसा ही कुछ सोचा था श्रीलंका के रहने वाले एक कपल ने लेकिन इस मौके को खास बनाना इन्हीं पर भारी पड़ गया। हालात ये हो गए हैं कि दोनों जेल भी जा सकते हैं, वो भी दस साल के लिए।


पहनी 3.2 किलोमीटर लंबी साड़ी
श्रीलंका में हाल ही में एक कपल ने शादी के दिन को यादगार बनाने के लिए एक अनूठा तरीका खोजा। अपनी शादी पर दुल्हन ने 3.2 किलोमीटर लंबी साड़ी पहनी। ये साड़ी श्रीलंका में किसी लड़की द्वारा पहनी गई सबसे लंबी साड़ी है। अब मीलों लंबी सा़ड़ी को संभालना अकेले के बस की बात तो नहीं। इसलिए इस दुल्हन ने इसके लिए स्कूलों से 250 बच्चे सड़क पर तैनात करवा दिए।
(फोटो साभार : डीडब्लू वेबसाइट)

पकड़ने के लिए तैनात किए 250 स्कूली बच्चे
250 बच्चे भरी दोपहर में इस दुल्हन की साड़ी पकड़े खड़े थे। इतना ही नहीं, 100 अन्य बच्चों को शादी में मेहमानों को गुलदस्ते देने का काम सौंपा गया। शादी कितनी हाई-प्रोफाइल थी इस बात का अंदाजा इसी से लगा लीजिए कि देश के सेंट्रल प्रॉविंस के मुख्यमंत्री बतौर चीफ गेस्ट पहुंचे थे। शादी तो हंसी-खुशी निपट गई लेकिन अब इसपर जमकर हो-हल्ला हो रहा है।
(फोटो साभार : डीडब्लू वेबसाइट)

प्रशासन ने दिए जांच के आदेश
बच्चों के हित में काम करने वाली संस्थाएं प्रशासन से जवाब मांग रही हैं। राष्ट्रीय बाल संरक्षण प्राधिकरण की अध्यक्ष ने मीडिया तो बताया कि इस मामले में जांच चल रही है। बतौर अध्यक्ष स्कूल के दौरान बच्चों से इस तरह काम नहीं करवाया जा सकता। ये कानून के सख्त खिलाफ है और इसमें 10 साल तक की सजा का प्रावधान है।












Click it and Unblock the Notifications