सीमा हैदर के पति को चढ़ा फिटनेस का खुमार, जिम से वायरल हुआ 'लप्पू से सचिन' का VIDEO
फिल्मों में आपने देखा होगा कि प्यार अंधा होता है। लोगों को जब प्यार होता है तो वे सही और गलत में भेद करना ही भूल जाते हैं। सीमा सचिन की बात करें तो प्यार की इस कहानी के बारे में कौन नहीं जानता। दोनों पर इश्क का परवान कुछ ऐसा चढ़ा कि सीमा हैदर पाकिस्तान से सरहद पार कर भारत आ पहुंची।
सीमा हैदर अपने चार बच्चों संग भारत आ पहुंची और यहां आकर सचिन मीणा से शादी कर ली। अब सीमा खुशी खुशी अपने बच्चों संग सचिन मीणा के साथ रह रही है। बिना दस्तावेजों के सीमा हैदर भारत आ पहुंची।

हालांकि, सीमा हैदर और सचिन मीणा का लोगों ने जमकर मजाक भी उड़ाया। नोएडा में छिपकर रह रही सीमा हैदर से एटीएस की टीम ने भी पूछताछ की। लेकिन इसके बाद सीमा हैदर को छोड़ दिया गया। अब सीमा पूरी तरह से भारतीय रंग में ढल चुकी हैं। सारे त्योहार वे बड़े धूमधाम से मनाती हैं।
सचिन मीणा की पड़ोसन बीते दिनों काफी चर्चा में रही थी। महिला का कहना था कि सचिन मीणा लप्पू सा है, झींगुर सा है। उसमें ऐसा क्या है कि सीमा हैदर ने उससे शादी कर ली। अब एक बार फिर सचिन मीणा सुर्खियों में आ गया है। इस बार सचिन जिम वीडियो को लेकर चर्चा में है। लप्पू सा दिखने वाला सचिन अब जिम में जाकर बॉडीबिल्डिंग कर रहा है।
यहां देखें सचिन का वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications