आत्माओं को अच्छी तरह समझती है ये लड़की, रोजाना होती है बातचीत, इंटरव्यू में किया चौंकाने वाला खुलासा

रिबका एक घोस्ट गाइड हैं, जिनकी तकरीबन रोज ही आत्माओं से बातचीत होती है। जैसे इंसान अपने पड़ोसियों को रोज देखता है, वैसे ही रिबका भी उन्हें रोज देखती है।

Ghost Guide: बचपन से भूत-प्रेतों की कहानियां तो हम सभी ने सुनी है। फिल्मों में भूतों के कई सीन देखे भी हैं। बड़े बूढ़े भी हमेशा से भूतों से एनकाउंटर की कहानियां सुनाते रहे हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसा किस्सा बताने जा रहे हैं, जो ना तो किसी फिल्म का है, ना ही किसी बड़े बूढ़े की जिंदगी का गुजरा हुआ पल। ये किस्सा है एक ऐसी महिला का, जो ना सिर्फ भूतों को देख पाती हैं, बल्कि उनसे बात भी कर सकती हैं। जी हां! महिला का दावा है कि वे घोस्ट गाइड हैं, जो रोजाना आत्माओं से बातचीत करती है।

महिला को रोज दिखते हैं भूत

महिला को रोज दिखते हैं भूत

अगर किसी से भूतों का किस्सा सुन भी लिया जाए, तो हालत खराब हो जाती है। फिर भले ही उस बात में कोई अफवाह ही क्यों ना हो। लेकिन दिल डर जाता है। ऐसे में रिबका नाम की एक महिला ने खुद अपनी मुंहजुबानी जो एक्सपीरियंस शेयर किया है, वो वाकई में डरावना है।

घोस्ट गाइड हैं रिबका

घोस्ट गाइड हैं रिबका

रिबका एक घोस्ट गाइड हैं, जिनकी तकरीबन रोज ही आत्माओं से बातचीत होती है। जैसे इंसान अपने पड़ोसियों को रोज देखता है, वैसे ही रिबका भी उन्हें रोज देखती है। लेकिन सिक्स सेंस का होना इतना भी आसान नहीं है, इससे पहले भूतों पर विश्वास करना जरूरी है।

रिबका का चौंंकाने वाला खुलासा

रिबका का चौंंकाने वाला खुलासा

अमेरिका के विलमिंगटन में रहने वाली 31 साल की रिबका ने खुद डेली स्टार संग इंटरव्यू में ये चौंकाने वाला खुलासा किया है। रिबका का कहना है कि वे आत्माओं को अपने पड़ोसियों के तौर पर देखती हैं।

भूतिया शहर है विलमिंगटम

भूतिया शहर है विलमिंगटम

रिबका की कहानी बताने से पहले एक दिलचस्प बात आपको बताते चलें कि विलमिंगटम को दक्षिणी अमेरिका का सबसे भूतिया शहर करार दिया गया है। ऐसे में यहां रहने वाली रिबका कहती हैं कि रोजमर्रा की जिंदगी में अब ऐसा एक्सपीरियंस उनके लिए कोई नई बात नहीं है।

बचपन से ही रिबका को लगता था ऐसा

बचपन से ही रिबका को लगता था ऐसा

बचपन से ही रिबका को लगता था कि उनका आत्माओं से कोई ना कोई संबंध तो जरूर है। उनकी जिंदगी में भी कई ऐसे मोड़ आए, जहां उन्हें इस बात का अहसास भी हुआ। लेकिन अब वे अपनी इस अदुभुत शक्ति से मुंह नहीं मोड़तीं। डेली स्टार संग इंटरव्यू में रिबका ने इस बात का खुलासा किया कि उनका जीवन भूतों के साथ दोस्ताना होने जैसा है। दोनों ही पक्षों के बीच भरोसा होना बहुत जरूरी है।

भूतों से पूछती हैं ये बात

भूतों से पूछती हैं ये बात

वे कहती हैं कि कभी-कभी पोर्च पर नींबू रखते हैं, एक भूत चलता है और आप उससे बात करने लगते हैं। वास्तव में ये ऐसा है, जैसे अपने पड़ोसियों से बात करना है। वे कहती हैं कि ये शख्स (भूत) जब जिंदा था, क्या कर रहा था, उन्हें पता होता है।

लोगों के होते हैं अलग रिएक्शन

लोगों के होते हैं अलग रिएक्शन

रिबका ने उस (भूत) से पूछा कि क्या जिंदगी के बाद वो खुश है? तो उसने कहा कि वो ठीक था। मैंने उसके अच्छे होने की कामना की और वो चला गया। वे कहती हैं कि सब लोग भूतों को एक तरह से नहीं देखते। लोगों का उन्हें लेकर अलग-अलग रिएक्शन हो सकता है।

दोस्ती में लग जाते हैं महीने

दोस्ती में लग जाते हैं महीने

वे कहती हैं कि कुछ लोग आत्माओं को महसूस कर सकते हैं। कुछ लोग उन्हें सुन सकते हैं, कुछ लोग सूंघ सकते हैं। भले ही वे ये नहीं जानते होंगे कि ये कौन है और क्या है। मेरा इन्हें देखने और समझने का नजरिया बेहद अलग है। रिबका कहती हैं कि कभी-कभी इनसे दोस्ती करने में मुझे महीनों लग जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+