शख्स ने पैदा कर डालीं 550 औलादें! अब हरकत देखकर कोर्ट को लगाना पड़ा प्रतिबंध, जानें पूरा मामला
विक्की डोनर फिल्म तो आपने जरूर देखी होगी। स्पर्म डोनेशन पर बनी इस ऑफबीट फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था। ये तो रही फिल्म की बात, आज हम आपको एक रीयल लाइफ स्पर्म डोनर के बारे में बताने जा रहे हैं।
नीदरलैंड का ये स्पर्म डोनर 550 बच्चों का पिता है। 41 साल के जोनाथन जैकब मीजेर ने कम से कम 13 क्लीनिकों में अपना स्पर्म दिया है। इनमें से कम से कम 11 नीदरलैंड्स के ही थे।

जैकब केन्या के रहने वाले हैं और पेशे से एक म्यूजिशियन हैं। लेकिन हाल ही में डोनोरकाइंड फाउंडेशन और उसके एक बायोलॉजिकल बच्चे की मां ने 25 परिवारों की ओर से शख्स पर मुकदमा दायर किया है। डच गाइडलाइंस के मुताबिक, एक स्पर्म डोनर 25 से ज्यादा बच्चों के बाप नहीं होना चाहिए और उसे 12 से ज्यादा महिलाओं को स्पर्म डोनेट नहीं करना चाहिए।
सारे नियम कानून पता होने के बावजूद, 550 बच्चों के पहले ही पिता बन चुके जैकब कोर्ट के मना करने के बावजूद भी अपना स्पर्म डोनेट करने में लगे हुए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक जैकब का नाम 11 क्लीनिकों में दर्ज है। इसके साथ ही स्पर्म बैंक के साथ भी उनका नाम जुड़ा हुआ है। खुद को एक्टिव डोनर दिखाने के लिए जैकब ने कई सारे फेसबुक ग्रुप भी जॉइन किए।
दरअसल, बच्चों में आकस्मिक प्रजनन और मनोवैज्ञानिक समस्याओं से बचने के लिए स्पर्म डोनेशन की लिमिट तय की जाती है। ऐसे में कई बच्चे अपने भाई-बहनों की खोज में भी परेशान हो सकते हैं। ऐसे में जोनाथन जैकब मीजर को भविष्य में स्पर्म डोनेशन से रोकने के लिए डोनरकाइंड फाउंडेशन ने उनके खिलाफ मुकदमा ही दायर कर डाला।
15 सालों में जैकब कई बच्चों के पिता बने। अगर आंकडो़ं में देखा जाए तो सिर्फ 375 बच्चों के पिता जैकब नीदरलैंड में ही बन गए। वहीं जर्मनी में उनके 80 बच्चे, बेल्जियम में 35, अर्जेंटीना में 4 और ऑस्ट्रेलिया में 2 हैं। जैकब का भांडाफोड़ तब हुआ, जब उन्होंने एक क्लीनिक को बताया कि वे स्पर्म डोनेशन के काम में एक्टिव हैं।
जिस महिला ने जैकब के खिलाफ शिकायत की है, उसका कहना है कि मुझे पता था कि जैकब पहले ही 100 बच्चों के पिता बन चुके हैं। मैं इन्हें कभी नहीं चुनती। कई महिलाओ्ं ने जैकब को ये करने से मना भी किया है, लेकिन वे नहीं रुकते। अब कोर्ट जाना ही मेरा आखिरी विकल्प है। मुझे अपने बच्चे की चिंता है और उसे सुरक्षा देना मेरा काम है।












Click it and Unblock the Notifications