डॉगी लवर रतन टाटा ने शेयर की खोए हुए कुत्ते की फोटो, कैप्शन ने जीता लोगों का दिल
रतन टाटा डॉग लवर हैं औऱ ये बात सभी लोगों को मालूम है। हाल ही में दिग्गज बिजनेसमैन ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने एक कुत्ते का फोटो शेयर की है और पोस्ट में लिखा कि उनके ऑफिस को एक युवा कुत्ता मिला, जिसे सायन अस्पताल में छोड़ दिया गया था या फिर हो सकता है ये खो गया हो।
श्री टाटा ने आगे कहा कि उनकी कंपनी ने कुत्ते की देखभाल का जिम्मा उठाया है और प्यारे से इस दोस्त की देखभाल कर रही है। वायरल पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, "मेरे कार्यालय को कल रात मुंबई के सायन अस्पताल में एक खोया हुआ कुत्ता मिला है। यदि आप उसके अभिभावक हैं या आपके पास कोई सुराग है, तो कृपया मालिकाना हक के कुछ सबूतों के साथ रिपोर्टलोस्टडॉग@gmail.com पर ईमेल करें। इस बीच वो हमारी देखभाल में है और उसके घावों का इलाज किया जा रहा है।

देखते ही देखते रतन टाटा का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल होने लगा और लोग उनके इस कदम की प्रशंसा भी करने लगे। इंस्टाग्राम फोटो को 8.8 लाख से भी ज्यादा लाइक्स और 4600 कमेंट्स मिले। एक यूजर ने कहा कि ये आदमी हर बार यही बताते हैं कि मानवता आखिर क्या है। आप एक अरब लोगों के लिए प्रेरणा हैं सर। हम आपका बेहद सम्मान करते हैं।
एक और यूजर ने कहा कि ये शख्स बेहद हंबल है। रतन टाटा द्वारा शेयर की हुई तस्वीर में भटका हुआ या फिर ये छोड़ा हुआ डॉगी काफी खुश नजर आ रहा है। कुत्ते की हर संभव मदद रतन टाटा के ऑफिस में की जा रही है।
समय-समय पर रतन टाटा के पोस्ट देखकर इस बात का अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है कि उन्हें कुत्तों से कितना प्यार है। अकसर वे जानवरों की फोटोज पोस्ट करते रहते हैं। उनके हालिया पोस्ट ने भी लोगों का दिल जीत लिया है और लोग इसपर जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। रतन टाटा का ये पोस्ट इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications