शादी के सालों बाद तक बच्चों के लिए परेशान थी महिला, अब एक साथ 4 बच्चों को दिया जन्म
Woman gave birth to 4 babies: राजस्थान के टोंक में एक हैरान करने वाला मामला उस वक्त सामने आया, जब वो शादी के चार साल तक भी गर्भवती नहीं हो पा रही थी। महिला और उसके पति को काफी परेशानी हो रही थी। लेकिन अब महिला का परिवार तब खुशी से झूम उठा, जब महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया।
दरअसल, देर रात महिला के पेट में दर्द हुआ, जिसके बाद उसे हॉस्टिपल ले जाया गया। फिर महिला ने पहले बच्चे को जन्म दिया। लेकिन इसके बाद महिला ने एक-एक कर तीन और बच्चों को जन्म दिया। इन चारों बच्चों में दो लड़के और दो लड़कियां हैं।

इस संबंध में डॉक्टर शालिनी ने बताया कि फिलहाल महिला और उसके बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला को पहले ही बता दिया गया था कि उसके गर्भ में चार भ्रूण विकसित होने वाले हैं। फिलहाल महिला और उसके चारों बच्चे स्वस्थ हैं।
बताते चलें कि ये मामला बेहद दुर्लभ है और कहा जाता है कि चार बच्चों के एक साथ पैदा होने वाले ये केस कभी-कभार ही सुनने को मिलते हैं। डॉक्टर्स का भी मानना है कि 10 लाख डिलीवरी में से एक ही मामला ऐसा सामने आता है। लेकिन जब चार बच्चे एक साथ जन्म लेते हैं तो कई मामलों में तो एक या फिर दो की मौत हो जाती है। लेकिन इस मामले में चारों बच्चों के साथ मां भी स्वस्थ है।












Click it and Unblock the Notifications