छुट्टी नहीं मिली तो साथी पुलिसकर्मियों ने थाने में ही की महिला कांस्टेबल की हल्दी, गाए मंगल गीत, वीडियो वायरल
राजस्थान: छुट्टी नहीं मिली तो साथी पुलिसकर्मियों ने थाने में ही की महिला कांस्टेबल की हल्दी, गाए मंगल गीत, वीडियो वायरल
जयपुर, 24 अप्रैल: राजस्थान से एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर सबका ध्यान खींच रहा है। इस वीडियो में एक महिला को कुछ महिला पुलिसकर्मी हल्दी लगाती दिख रही हैं। इसके बाद गीत भी गाए जाते हैं और सभी मस्ती करते हैं। दरअसल इस वीडियो में खास ये है कि ये वीडियो पुलिस थाने का है। इसमें जिस महिला की हल्दी हो रही है, वो भी पुलिस में हैं।
Recommended Video

डूंगरपुर थाने का वीडियो
राजस्थान के डूंगरपुर थाने में तैनात एक महिला कांस्टेबल को शादी के लिए मिली छुट्टी कम कर दी गई। कोरोना का हवाला देते हुए कांस्टेबल की छुट्टियां काट दी गईं तो हल्दी के लिए कांस्टेबल घर ना जा सकी। ऐसे में कांस्टेबल को घर की याद ना आए इसका इंतजाम उनकी साथी पुलिसकर्मियों ने कर दिया। महिला कांस्टेबलल की हल्दी पुलिस स्टेशन में ही की गई।
हल्दी लगी, हुई खूब मस्ती
डूंगरपुर थाने की इस महिला कांस्टेबल की पुलिस स्टेशन में हल्दी सेरेमनी की जो वीडियो आई है, वो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इसमें कांस्टेबल को महिला साथी हल्दी लगाती दिख रही हैं। इसके बाद सभी मिलकर उनकी कुर्सी को हवा में उछाल मस्ती भी कर रहे हैं। वीडियो देख कई लोगों ने महिला पुलिसकर्मी की तारीफ की है तो कई लोगों ने शादी की छुट्टियां भी कम कर देने के लिए महिला कांस्टेबल के सीनियर अफसरों को खरी खोटी सुनाई है।

कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे
देश में हाल के दिनों में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। राजस्थान में भी कोरोना तेजी से फैल रहा है। ऐसे में कई राज्य सरकारों ने कई तरह की पाबंदियां भी लगाई हैं। ऐसे में पुलिसकर्मियों का काम भी बढ़ गया है। जिसके चलते कई शहरों में पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द की जा रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications