पूल खेलते हुए टेबल के पॉकेट से झांक रहा था अजगर, लोगों की नजर पड़ते ही...
नई दिल्ली। कैसा हो अगर आप अपने दोस्तों से साथ पूल टेबल पर खेल रहे हों और अचानक एक बड़ा सांप वहां आ धमके? दरअसल हाल ही में ब्रिस्बेन में ऐसा ही कुछ हुआ। ब्रिस्बेन स्नेक कैचर ने फेसबुक के जरिए इसकी जानकारी दी है। साथ ही इसका फोटो भी शेयर किया है। घटना की तस्वीरें भयानक हैं। फोटो में एक बड़ा अजगर पूल टेबल के पॉकेट से निकलता दिख रहा है।

पूल खेलने से पहले ठीक से टेबल को चेक करें
ब्रिस्बेन स्नेक कैचर ने फेसबुक पोस्ट में जो तस्वीरें शेयर की हैं उसमें से एक में अजगर पूल टेबल कि पॉकेट से झांकता दिख रहा है। दूसरी फोटो टेबल के नीचे की है जिसमें बड़ा सा अजगर कुंडली मारकर बैठा दिख रहा है। तस्वीरें भयानक और डराने वाली हैं। पोस्ट के कैप्शन में लिखा है- जब आप आराम से दोस्तों के साथ बैठकर पूल खेल रहे हों और अचानक आपको ग्रीट करने के लिए एक सांप वहां आ जाए। पोस्ट के साथ चेतावनी देते हुए लिखा गया था कि पूल खेलने से पहले ठीक से टेबल की पॉकेट को चेक करें।
लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
स्नेक कैचर के इस डरावने पोस्ट को 3,900 बार शेयर किया जा चुका है जबकि इसपर 2,300 बार प्रतिक्रियाएं आ चुकी हैं। कुछ ने सांप को क्यूट बता दिया तो कुछ ने कहा खतरनाक है ये। अगर सही समय पर पूल खेलने वालों की नजर इस सांप पर न पड़ती तो इससे किसी की जान भी जा सकती थी

एसी से आ रही थी आवाज, चेक किया तो...
हाल ही में थाईलैंड में एक शख्स के घर में लगे हुए एसी से अजीबोगरीब आवाज आ रही थी। इस शख्स ने कुछ वक्त तक इस मामले पर ध्यान नहीं दिया। हालांकि जब एसी के अंदर से आ रही आवाज ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया तो उसने अपनी एयर कंडीशनर साफ करने की योजना बनाई। हालांकि, जैसे उसने एसी खोली वो बुरी तरह से चौंक गया। अपने एयर कंडीशनर (एसी) की जांच के लिए जैसे ही इस शख्स ने उसे खोला, उसमें उसे एक-दो नहीं बल्कि कई सांप का झुंड नजर आया। ये देखकर उसकी चीख ही निकल गई। उसे समझ ही नहीं आया कि आखिर वो करे तो क्या करे। हालांकि, उसने थोड़ी सी हिम्मत जुटाई और तुरंत ही एसी में बैठे उन सांपों को तुरंत ही बाहर निकाला।
यह भी पढ़ें-11 फुट के घड़ियाल ने 13 फुट के अजगर को यूं उठाकर पटका कि देखने वालों के उड़े होश
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications