मगरमच्छ को पानी से निकालकर उसके सामने गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज, देखिए वीडियो

बिली ने गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने के लिए चुना अनूठा तरीका। इस इवेंट को देखने के लिए जुटी थी दर्शकों की भीड़।

न्यू साउथ वेल्स। लोग अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने के लिए नए-नए तरीके आजमाते रहे हैं लेकिन बिली ने ऐसा रास्ता चुना जिसे देख-सुनकर आप हैरान हुए बिना नहीं रहेंगे।

बिली ने प्रपोजल इवेंट को यादगार बनाने के लिए मगरमच्छ के सामने अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया और इसके गवाह कई लोग बने।

गर्लफ्रेंड सियोभान ने बिली के प्रस्ताव को स्वीकार किया और लोगों ने तालियां बजाकर दोनों को बधाई दी। आइए आपको इसकी पूरी कहानी बताते हैं और इस इवेंट का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

love proposal before crocodile

क्रोकोडायल हैंडलर हैं बिली कोलेट

गर्लफ्रेंड को मगरमच्छ के सामने प्रपोज करने वाले बिली कोलेट का इस खतरनाक जीव से पुराना रिश्ता है। वह ऑस्ट्रेलिया में न्यू साउथ वेल्स के रेप्टाइल पार्क में क्रोकोडायल हैंडलर का काम करते हैं।

मगरमच्छ के साथ पार्क में बिली दर्शकों के सामने प्रदर्शन करते हैं। ऐसे ही एक प्रदर्शन के दौरान उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया।

पहले बिली ने पानी में से मगरमच्छ को निकाला

4.5 मीटर लंबे इस मगरमच्छ का नाम एल्विस है। एल्विस पानी में पड़ा सुस्ता रहा था। उसको पानी से बाहर निकालने की कोशिश में बिली को कुछ वक्त लगा।

चारा का लालच देकर मगरमच्छ को पानी से जमीन पर लाने में बिली ने कामयाबी हासिल की और तुरंत अपनी गर्लफ्रेंड सियोभान ओक्सले को क्रोकोडायल के घेरे में बुलाया।

इसके बाद बिली ने कहा, 'तीन साल पहले मैं अपनी ड्रीमगर्ल से मिला, उसे मैं दुनिया में सबसे ज्यादा प्यार करता हूं।'

फिर बिली ने मगरमच्छ से कहा कि 'तुम यहीं रहो, ठीक से व्यवहार करो।'

इसके बाद बिली, सियोभान की तरफ मुड़कर उनके आगे झुककर बैठ गए और कहा, 'सियोभान, मैं बाकी जिंदगी तुम्हारे साथ गुजारना चाहता हूं, क्या तुम मुझसे शादी करोगी?'

इतना सुनते ही दर्शक ठठाकर हंस पड़े और तालियों से जोड़े का स्वागत किया। बिली ने मजाक में कहा कि गर्लफ्रेंड को प्रपोज करना मगरमच्छ को खाना खिलाने से ज्यादा कठिन काम है।

आप भी देखिए यह वीडियो-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+