Video: एक-एक कर सांप ने दिया 6 बच्चों को जन्म, 10 लाख लोगों ने देखा वीडियो
नई दिल्ली। अधिकांश लोग यहीं मानते हैं कि सांप अंडे देते है और फिर अंडे फूट कर बच्चों का जन्म होता है। लेकिन ऐसा नहीं है। सोशल मीडिया पर एक ऐसा रेयर वीडियो वायरल हुआ है, जिसे देखने के बाद आपका दिमाग हिल जाएगा।

वीडियो अमेरिका के एक शख्स ने फेसबुक पर अपलोड किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सांप एक-एक कर 6 बच्चों को जन्म देता है। रेयर वीडियो को अबतक करीब 10 लाख लोग देख चुके हैं।
सांप का बच्चों को जन्म देने का दुर्लभ वीडियो देखकर हर कोई हैरान है। वीडियो में मादा सांप एक-एक कर 6 बच्चों को जन्म दे रही है। मादा सांप सैंड बोआ प्रजाति की है। आपको बता दें कि सैंड बोआ प्रजाति के सांप एक बार में 25-32 तक बच्चों को जन्म दे सकते हैं। ये सांप यूरोप, एशिया माइनर, अफ्रीका, अरब, मध्य और दक्षिण-पश्चिमी एशिया, भारत, श्रीलंका और पश्चिमी उत्तर अमेरिका में पाए जाती हैं। देखिए ये हैरान कर देने वाला वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications