PHOTOS: चर्चा में इस देश का 'लिटिल टस्कनी' गांव, एक ही स्ट्रीट पर अजीबोगरीब तरीके से बसे हैं हजारों लोग
Poland Village: इन दिनों पोलैंड का एक अजीबोगरीब गांव चर्चा का विषय बना हुआ है। बीते दिनों इस गांव के कुछ एरियल शॉट वायरल हुए थे, जिसके बाद से ये सुर्खियों में बना हुआ है।

Poland weird village: दुनिया में जब भी गांव या किसी टाउन की बात होती है, तो एक बड़े से इलाके में फैली एक जगह दिमाग में आती है। लेकिन पोलैंड का एक शहर अपनी अजीबोगरीब बसावट को लेकर खूब चर्चा में है।
एरियल शॉट वायरल
बीते कुछ समय से पोलैंड के अजीबोगरीब गांव के एरियल शॉट से ली गई तस्वीरें खूब चर्चा में हैं। इससे पहले लोग इस गांव की बसावट से अंजान ही थे।

लाइन में बसा है गांव
ये गांव सुलोस्जोवा दक्षिणी पोलैंड के क्राको काउंटी में स्थित है। ये गांव सड़क के आसपास बसा हुआ है, जो लगभग 9 किलोमीटर की लंबाई पर है। जहां तक इंसान की नजर जाए, ये गांव एक लाइन की तरह फैला हुआ है। दोनों तरफ हरा-भरा मैदान नजर आता है। पूरे कस्बे में एक लंबी सी गली है। और सड़क के दोनों किनारे पर घर हैं।
बेहद कम है गांव की जनसंख्या
गूगल मैप पर भी इस अजब-गजब गांव की तस्वीरें वायरल हुईं। सोलोज्सोवा को इसके खूबसूरत दृश्यों और आसामान्य लेआउट के लिए 'लिटिल टस्कनी' के रूप से भी जाना जाता है। CSO पोलैंड के अनुसार, साल 2017 में इस गांव की जनसंख्या केवल 5,819 थी। साल 2013 से 17 तक यहां सिर्फ 13 लोग बढ़े।

गांव ने जमकर बटोरी सुर्खियां
बता दें कि इस अजीबोगरीब गांव ने साल 2020 में जमकर सुर्खियां बटोरी थीं। इस गांव को 6वीं शताब्दी में एक कुलीन सेना अधिकारी द्वारा स्थापित किया गया था। जो पोलैंड के राज्य का क्राउन को रिप्रेजेंट करता था। ये एक लोकप्रिय पर्यटक स्थल है, बावजूद इसके कई लोगों को इसके अस्तित्व के बारे में आज भी जानकारी नहीं है।
गांव में क्यों रहते हैं कम लोग?
पिछले कई वर्षों से गांव में बड़ी संख्या में पलायन हो रहा है। गांव के सबसे पुराने निवासियों में से एक ने मेलऑनलाइन को बताया कि युवा काम करने के लिए विदेश या फिर बड़े शहरों में जा रहे हैं। एक और निवासी ने कहा कि यहां रहना कैसा है, इस बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
Recommended Video

निवासियों ने बोली ये बात
एक निवासी ने कहा कि हमने इस गांव की हवाई तस्वीरें देखीं और मुझे पता है कि लोग हमारे बारे में ही बात कर रहे हैं। मैं हैरान नहीं हूं क्योंकि यहां का नजारा ही इतना खूबसूरत है। हमारे यहां खूब सारी नई फसलें होती हैं। हम संगीत बजाते हैं। एक महिला ने कहा कि कस्बे में हर कोई उनको जानता है।












Click it and Unblock the Notifications