कार्टून जैसा दिखने के लिए लड़की ने खर्च किए करोड़ों, 200 सर्जरी भी कराईं
Recommended Video

वॉशिंगटन। हर किसी को अलग दिखने का शौक होता है। अपनी खूबसूरती बढ़ाने के लिए लोग खाने-पीने में बदलाव से लेकर एक्सरसाइज करते हैं लेकिन एक लड़की ऐसी है जिसने कार्टून जैसा दिखने के लिए सभी हदें पार कर दी हैं। इस लड़की ने कार्टून जैसी शक्ल और शरीर पाने के लिए 200 से ज्यादा सर्जरी कराई हैं और उन पर करोड़ों खर्च किया है।


अब तक करवाई हैं 200 सर्जरी
अमेरिका की रहने वाली पिक्सी फॉक्स को प्लास्टिक सर्जरी कराने का ऐसा चस्का चढ़ा है कि वो हर थोड़े वक्त बाद शरीर के किसी हिस्से को बदलवा लेती हैं। वो अभी तक 200 सर्जरी करवा चुकी हैं और आने वाले टाइम में और कराने के मूड में हैं।

कार्टून बनने का चढ़ा है चस्का
इतना ही नहीं, पिक्सी दुनिया की पहली लड़की हैं जिसने अपनी 6 पसलियां निकलवाई हैं। ये सब उन्होंने कार्टून जैसा दिखने के लिए किया है। वो लिंविंग कार्टून बनना चाहती हैं।

लगाए कई देशों के चक्कर
हाल ही में पिक्सी ने एक शो में शिरकत की थी जिसमें उन्होंने अपने बारे में कई खुलासे किए। पिक्सी ने बताया कि उन्हें अपनी आंखों का रंग बदलवाने के लिए भारत आना पड़ा था क्योंकि अमेरिका और यूरोप में ये सर्जरी नहीं होती। वहीं अपने जबड़े की सर्जरी के लिए वो सियोल गई थीं।

केवल 16 इंच की है कमर
पिक्सी ने अपनी कमर की भी सर्जरी करा एकदम पतली करा ली है। उनकी कमर अब सिर्फ 16 इंच की है। पिक्सी का कहना है कि वो ये सब सुंदर दिखने के लिए नहीं, बल्कि ब्यूटी इंडस्ट्री को आगे बढ़ाने के लिए कर रही हैं।

पहले दिखती थीं ऐसी
पिक्सी को शुरुआत में ये सब बिल्कुल नहीं पसंद था लेकिन अब उनके सिर पर इसका ऐसा भूत सवार हुआ है कि वो सर्जरी पर 4 करोड़ से ज्यादा पैसे खर्च कर चुकी हैं। पिक्सी खुद को एक साइंस प्रोजेक्ट कहती हैं।
-
America Iran Ceasefire: टूट सकता है अमेरिका-ईरान का सीजफायर? एक शर्त पर अटकी गाड़ी, फिर बंद होगा होर्मुज? -
Iran-US War-14 DAYS CEASEFIRE: पाकिस्तानी प्रस्ताव के पीछे Trump की स्क्रिप्ट? शरीफ की बेवकूफी से खुली पोल -
OI Exclusive: अमेरिका-ईरान का सीजफायर कराने में कहां चूका भारत? पाकिस्तान को किस बात का मिला फायदा? -
Iran America Ceasefire: युद्धविराम का भारत ने किया स्वागत, कर दी ऐसी मांग जिसने दुनिया का खींचा ध्यान -
Iran War Timeline: 28 फरवरी से 8 अप्रैल तक US-ईरान के बीच कब-क्या हुआ? एक क्लिक में देखिए पूरी टाइमलाइन -
America Iran Ceasefire: पाकिस्तान नहीं चीन ने कराया सीजफायर! क्यों नहीं आया सामने? क्या दिया बयान? -
Pakistan Ceasefire: दो दुश्मनों को एक टेबल पर कैसे लाए आसिम मुनीर? नेतन्याहू को किसने किया राजी? -
Iran-US Ceasefire: मिडिल ईस्ट में शांति की नई उम्मीद? ट्रंप के बयान से बढ़ी हलचल, ईरान को लेकर दिया बड़ा संकेत -
US-Iran Ceasefire: मिडिल ईस्ट में थमी जंग! ट्रंप-ईरान सीजफायर के बाद श्रीनगर के लाल चौक पर जश्न का माहौल -
'एक रात के लिए मेरा रेट तय किया', 24 साल की एक्ट्रेस का इंडस्ट्री ने किया बुरा हाल, अब काले सच से उठा पर्दा -
Video: कहां हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा? वीडियो ने खोल दिया राज, हिमंता-पासपोर्ट केस में पीछे पड़ी है पुलिस -
19 Minute 34 Second Viral Video के बाद सामने आया सोफिक-सोनाली का नया सीजन? इस सच ने पलटा पूरा गेम












Click it and Unblock the Notifications