मालकिन ने किया ऐसा डांस, कुत्ते ने दो टांगों पर खड़े होकर बजाई तालियां! बार-बार देखा जा रहा है Video

नई दिल्ली, 29 जून। सोशल मीडिया पर इन दिनों शॉर्ट वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं, हर कोई अपना अलग-अलग टैलेंट इंटरनेट के जरिए लोगों तक पहुंचा रहा है। कई बार कैमरे में कुछ ऐसे पल भी रिकॉर्ड हो जाते हैं जिसे देख यूजर्स का दिन बन जाता है। हाल ही में सामने आए एक लड़की और उसके पालतू कुत्ते के वीडियो ने सोशल मीडिया का दिल जीत लिया। फेसबुक पर पोस्ट किए गए वीडियो पर लोग अपना खूब प्यार लुटा रहे हैं, हालांकि यह प्यार लड़की के लिए नहीं उसके पालतू कुत्ते के लिए है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ क्यूट वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ क्यूट वीडियो

सोशल मीडिया पर सेंसेशन बन चुका यह वीडियो अब सभी प्लेटफार्म पर शेयर हो रहा है। लेकिन इस वीडियो में ऐसा क्या है जो लोग इसे इतना पसंद कर रहे हैं, आइए आपको बताते हैं। वीडियो में एक लड़की को शास्त्रीय गीत पर नाचते हुए देखा जा सकता है लेकिन लड़की के पीछे उसका पालतू कुत्ता आपका ध्यान जरूर खींच लेगा। फेसबुक यूजर श्रीजीत त्रिकारा द्वारा पोस्ट किए गए इस 30 सेकंड के वीडियो क्लिप को देख आप भी मुस्कुरा देंगे।

कुत्ते ना बजाई तालियां!

कुत्ते ना बजाई तालियां!

वीडियो में सलवार सूट पहने लड़की शास्त्रीय गीत पर डांस कर रही है। जैसे ही वह डांस शुरू करती है, उसके पीछे बंधा पालतू कुत्ता भी अपनी दो टांगों पर खड़ा होकर नाचने लगता है। उसे देखने पर ऐसा लगता है जैसे वह अपनी मालकिन के डांस पर तालियां पीट रहा हो। डॉगी का ये एक्सप्रेशन अब इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है। वहीं डांस करते-करते लड़की को भी अपनी कुत्ते की इस हरकत पर प्यार आ जाता है और वह उसे पुचकारने लगती है।

चार लाख लोगों ने देखा वीडियो

चार लाख लोगों ने देखा वीडियो

लड़की को डांस करते देख कुत्ते की एक्साइटमेंट ने लोगों का दिल जीत लिया। खबर लिखे जाने तक वीडियो को करीब 4 लाख व्यूज मिल चुके हैं वहीं, लगभग 6 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है। इतना ही नहीं कुत्ते की हरकत देख लोग खुद को वीडियो पर कमेंट करने से भी नहीं रोक पा रहे हैं। इस वीडियो को देखने वाला इसे दोबारा देखने से खुद को नहीं रोक सकता। हालांकि यह क्लिप कहां की है इस बात की तो जानकारी नहीं मिल सकती है लेकिन वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें: बेबी बंप के साथ नुसरत जहां की इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर काटा बवाल, क्या आपने देखा?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+