तोते के बनाए 90 सेकेंड के VIDEO ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, जानें क्या है उसमें खास

नई दिल्ली, अगस्त 26: सोशल मीडिया पर एक तोते का वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक तोता मोबाइल लेकर उड़ता हुआ नजर आ रहा है। दरअसल एक बदमाश तोते एक लड़के का फोन छीनकर उड़ गया। मजे की बात ये है कि जब तोता मोबाइल लेकर आसमान की ओर उड़ा तो उस समय फोन में वीडियो रिकॉर्डिंग चालू थी। तोता मोबाइल लेकर काफी देर तक उड़ता रहा। इस दौरान मोबाइल के कैमरे में आसमान के हैरान कर देने वाले कई दृश्य रिकॉर्ड हो गए।

मोबाइल छीन भागे तोते ने बना डाला शानदार VIDEO

मोबाइल छीन भागे तोते ने बना डाला शानदार VIDEO

दरअसल ट्विटर पर Fred Schultz नाम के यूजर ने एक वीडियो अपलोड किया है। वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि एक शख्स तोते के पीछे भाग रहा है मगर वो व्यक्ति से उसका मोबाइल फोन छीन कर उड़ गया। उस समय मोबाइल पर वीडियो रिकॉर्डिंग चल रही थी। अपने पंजों में फोन को फंसाए तोता, मोबाइल को आसमान की सैर कराता रहा। इस दौरान जो रिकॉर्ड हुआ वो इतना खूबसूरत नज़ारा है। जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है।

Recommended Video

    तोते के बनाए 90 सेकेंड के VIDEO ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम
    मोबाइल लेकर आसमान से रेकॉर्डिंग करता रहा तोता

    मोबाइल लेकर आसमान से रेकॉर्डिंग करता रहा तोता

    तोते की इस आसमानी सैर में आपको मकान, लोगों के घरों की छत, सड़क सब देखने को मिलेगी। वीडियो में आप देखेंगे कि कैसे तोता आसानी से मोबाइल को लेकर लोगों की छतों के ऊपर से गुजर रहा है। ऊपर से रेकॉर्ड हुआ ये वीडियो काफी खूबसूरत नजर आ रहा है। इस दौरान बीच में वो थोड़ा ब्रेक भी लेता है। ऐसा लगता है कि अब ये नीचे आ जाएगा और फोन लड़को को हवाले कर देगा, लेकिन ऐन मौके पर वो फिर से फुर्र हो जाता है। वीडियो के अंत में तोता एक कार की छत पर जाकर रुकता है।

    90 सेकंड तक फोन को पकड़े तोता हवा में तैरता रहा

    ये वायरल वीडियो तकरीबन डेढ़ मिनट का है। 90 सेकंड तक फोन को पकड़े तोता हवा में तैरता रहा। इस बेहद मजेदार वीडियो को सोशल मीडिया पर अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। एक शख्स ने कहा है कि ये तोता ड्रोन से भी तेज है, इसे फिल्म मेकर होना चाहिए था। वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि तोते को ऑस्कर दिया जाना चाहिए, मैंने आजतक इससे अच्छे ट्रैविलंग शॉट्स नहीं देखे। वीडियो असल में बेहद ही शानदार है। लोग जमकर इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+