बच्चे की निगरानी के लिए माता-पिता ने लगाया कैमरा, ये नजारा देख हुए हैरान
नई दिल्ली। किसी भी माता-पिता के लिए अपने छोटे बच्चे की देखभाल करना काफी मुश्किल काम होता है। बच्चे के जन्म के बाद उनकी जिम्मेदारियां कई गुना बढ़ जाती हैं। इसी बात को समझते हुए एक माता-पिता ने अपने बच्चे की देखभाल के लिए बेबी मॉनिटरिंग कैमरा खरीद लिया।

लेकिन इसके बाद उन्हें काफी पछताना भी पड़ा। क्योंकि जो कुछ भी उन्होंने देखा वो किसी को भी हैरान करने के लिए काफी है। दरअसल उन्होंने बेबी मॉनिटरिंग कैमरा खरीदकर उसे अपने बच्चे के कमरे में लगा दिया था। तभी उसमें रात के समय बच्चे की ऐसी तस्वीर कैद हो गई।
वायरल हो रही है तस्वीर
इन सबकी उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की होगी। उन्होंने अपने बेबी मॉनिटरिंग खरीदने के फैसले को गलत कहा है। बच्चे की जो तस्वीर रात के समय कैद हो गई थी, वो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।
ट्विटर हैंडल पर बताई आपबीती
इस घटना का फोटो @passion pop socialist नाम के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है। तभी से ये तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। तस्वीर के साथ बच्चे के माता-पिता ने लिखा है, 'हमने एक नया बेबी मॉनीटर कैमरा खरीदा, लेकिन अब लगता है कि यह गलती थी।' इस ट्वीट को अब तक 407.8 बार लाइक किया गया है। जबकि इसे 83.3 बार रीट्वीट भी किया गया है।
अन्य लोग भी अपने बच्चों की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं
इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि बच्चे की आंखें कैसे चमक रही हैं। लोगों का कहना है कि ये नजारा किसी डरावनी फिल्म जैसा लग रहा है। इस ट्वीट को देखने के बाद कई अन्य माता-पिता ने भी अपने बच्चों की ऐसी ही तस्वीरें देखी हैं। हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि बच्चे की तस्वीर के साथ छेड़छाड़ की गई है। ताकि वो अधिक डरावना लगे। सोशल मीडिया पर लोग खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications