'मौत से एक सेकेंड पहले...' जमीन पर गिरने से बाल-बाल बचा पैराग्लाइडर, हेलमेट में लगे कैमरे में कैद हुआ VIDEO

Paraglider One second from Death: सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक पैराग्लाइडर ने अपनी सूझ-बूझ से जान बचा ली। जमीन पर गिरकर टकराने से चंद सेकेंड पहले शख्स ने सूझबूझ दिखाई। वीडियो वायरल हो रहा है।

Paraglider

Paraglider Video: एडवेंचर के शौकीन लोगों को पैराग्लाइडिंग करने का बेहद शौक होता है। ये काफी जोखिम भरा होता है और कई बार पैराग्लाइडिंग की वजह से मौत तक हो सकती है।
(वीडियो-नीचे)

भारी पड़ सकता है एडवेंचर
कई बार मौसम संबंधी कारणों या फिर अकुशलता के चलते ये एडवेंचर आपके ऊपर काफी भारी भी पड़ सकता है। हालांकि, कई ऐसे लोग भी हैं, जिनकी कुशलता कहा जाए या फिर किस्मत... ये लोग मौत को भी धोखा दे जाते हैं।

बुरी तरह से उलझा पैराग्लाइडर
एक पैराग्लाइडर उस वक्त मौत के मुंह से बाल-बाल बचा, जब वो बुरी तरह से उलझ गया। दिल थाम देने वाले इस क्षण से खुद को बचाने में वो कामयाब रहा और ये सीन उसके कैमरे में कैद भी हो गया।

बस जमीन पर गिरने ही वाला था...
दरअसल, केविन फिलिप ओर्गानिया, स्पेन में पैराग्लाइडिंग कर रहे थे और कुछ ही समय बाद तेज हवाओं के चलते उनकी लाइन्स बुरी तरह से उलझ गईं। देखते ही देखते उसका पूरा शरीर बुरी तरह से तारों में उलझ गया। इसमें फंसने की वजह से वो पैराशूट भी नहीं छोड़ पाया। केविन हवा में ही अटके हुए थे और बस जमीन पर गिरने ही वाले थे।

चंद सेकेंड पहले की मुश्किल लैंडिंग
लेकिन लैंड करने से चंद सेकेंड पहले बीच में ही केविन ने किसी तरह मुश्किल लैंडिंग की, जिससे वे जमीन पर टकराने से बच गए। इस तरह कुछ सेकेंड की सूजबूझ ने पैराग्लाइडर की जान बचा ली। ये पूरा वीडियो देखते ही देखते केविन के हेलमेट पर लगे 360 डिग्री कैमरे में कैप्चर हो गया। इसके बाद उन्होंने इस वीडियो को अपने यूट्यूब पर पोस्ट किया। पोस्ट को कैप्शन देते हुए उन्होंने लिखा- मौत- एक्रो पैराग्लाइडिंग गलत हो गई।

सूझबूझ से बची जान
बताते चलें कि हर साल कई पैराग्लाइडर्स किसी ना किसी वजह से अपनी जान गंवा देते हैं। कई बार इसकी वजह खराब मौसम होता है, तो कई दफा खराब कौशल। लेकिन एडवेंचर कब जान जोखिम में डाल दे, कुछ कहा नहीं जा सकता। स्पेन के इस पैराग्लाइड की जान सिर्फ और सिर्फ सूझबूझ से बच पाई। ऐसे में सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब चर्चा में है।

यहां देखें वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+