न कार, न डोली, दुल्हन के साथ दूल्हा चढ़ा JCB, पाकिस्तान की अनोखी शादी की Video वायरल

इस्लामाबाद, 03 अक्टूबर: बदलते दौर के अंदर सब चीजें आजकल कितनी बदल चुकी हैं, इसका अंदाजा सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली वीडियो से लगाया जा सकता है। शादी एक ऐसी चीज है, जिसको हमेशा यादगार बनाएं रखने के लिए दूल्हा-दुल्हन क्या नहीं करते? आज स्टेज पर आने से पहले दुल्हन से लेकर दूल्हे तक की डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखी जा सकती है। यहां तक की हेलीकॉप्टर से दुल्हन को लाने का तो एक नया ट्रेंड चल चुका है, लेकिन इन सब के बीच पाकिस्तान के एक ऐसी शादी की वीडियो सामने आई है, जहां दूल्हा अपनी दुल्हन को जेसीबी पर लेकर जा रहा है।

जेसीबी पर सवार दूल्हा-दुल्हन

जेसीबी पर सवार दूल्हा-दुल्हन

अपनी शादी को खुशनुमा बनाने के लिए पाकिस्तान के दूल्हे ने सबसे नायाब तरीका निकाला है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर तैर रहा है। इस दूल्हे ने अपनी नई नवेली दुल्हन के लिए कोई लग्जरी कार या डोली नहीं बल्कि एक जेसीबी को चुना, जिस पर सवार होकर दोनों लोग पहुंचे।

पाकिस्तान के हुंजा घाटी का वीडियो

पाकिस्तान के हुंजा घाटी का वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो पाकिस्तान के हुंजा घाटी का बताया जा रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे रोड पर जेसीबी चल रही है और उस पर खड़े होकर दूल्हा-दुल्हन जा रहे है और इस अनोखी बारात को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी हैं। लोगों की भीड़ दूल्हा-दुल्हन को देखने के लिए बेकरार नजर आ रहे हैं।

जेसीबी की सवारी, फिर आतिशबाजी

जेसीबी की सवारी, फिर आतिशबाजी

वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे जेसीबी भी पूरी तरह से सजाया गया है। जेसीबी पर लाइटें तक लगाई गई हैं। वहीं उसके आसपास बाराती लोग भी नाचते हुए चल रहे है। थोड़ी दूर बाद तक जेसीबी रूकती है और दोनों लोग नीचे उतरते हैं तो जमकर आतिशबाजी देखी जा सकती हैं। अब यह वीडियो लोगों की ओर से काफी पसंद किया जा रहा है।

 यूजर्स ने दिए कुछ ऐसे रिएक्शन

यूजर्स ने दिए कुछ ऐसे रिएक्शन

वहीं इस वीडियो पर यूजर्स भी अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक शख्स ने इस एडवेंचर बताया तो दूसरे ने लिखा कि बस पाकिस्तान में यही देखना रह गया था। तो किसी ने इस नव विवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दी। आप भी देखिए पाकिस्तान से वायरल हुआ ये वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+