ऐसी कला सिर्फ पाकिस्तानी ही दिखा सकते हैं, बाल काटने से पहले सिर पर लगाई आग
बाल काटने वाले ने आग की लपटों पर थोड़ी देर कंघी फिराई और फिर जब आग बुझ गई तो उसने एक बार फिर आग जलाई। करीब दो मिनट के वीडियो में वह यह प्रक्रिया दोहराता है।
नई दिल्ली। आपने लोगों को आग पर चलते देखा होगा लेकिन कभी बालों में आग लगाकर बाल कटाते देखा है? हैरान मत होइए, ऐसा पाकिस्तान में हो रहा है। पातिस्तान में कैची से बाल काटे जाने से पहले ग्राहकों के बालों को आग लगाई जाती है। पाकिस्तान के पत्रकार उमर आर कुरैशी ने ट्वीट करके इस यूनिक हेयरस्टाइल टेक्नीक की जानकारी दी है। उन्होंने इसका एक वीडियो भी शेयर किया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक हेयर कटिंग सैलून में काफी भीड़ है और लोग काफी बेसब्री से अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे हैं।

आग लगाकर घुमाई कंघी
शुक्रवार को किए गए ट्वीट ने सोशल मीडिया में काफी लोगों को दंग कर दिया। लोगों ने इसे लेकर काफी बहस भी छेड़ी और कहा कि यह काफी खतरनाक है। बाल काटने से पहले एक शख्स पाउडर और लिक्विड डालता है। बालों को लिक्विड और पाउडर से भिगाने के बाद वह लाइटर से आग जलाता है। ग्राहक के सिर पर उठती आग की लपटें साफ देखी जा सकती हैं। इस दौरान बाल काटने वाला शख्स उसके सिर पर कंघी घुमाता है। READ ALSO: महिला ने सास पर बरसाए थप्पड़, बाल पकड़कर घर में घसीटा
आखिर क्यों किया ऐसा?
बाल काटने वाले ने आग की लपटों पर थोड़ी देर कंघी फिराई और फिर जब आग बुझ गई तो उसने एक बार फिर आग जलाई। करीब दो मिनट के वीडियो में वह यह प्रक्रिया दोहराता है। हालांकि हैरानी की बात यह है कि इस पूरी प्रक्रिया में बालों के साइज पर ज्यादा असर नहीं पड़ता। इसलिए यह सब क्यों किया गया लोगों की समझ से परे है।
Apparently this Pakistani hair stylist's routine includes setting the client's hair on fire - literally! pic.twitter.com/gWmBOZE06q
— omar r quraishi (@omar_quraishi) January 12, 2017












Click it and Unblock the Notifications