दूल्हे ने दुल्हन के लिए गाया 'चांद सिफारिश', पाकिस्तानी कपल का वीडियो हुआ वायरल
वायरल वीडियो में लड़का अपनी दुल्हन के लिए चांद सिफारिश गाना गा रहा है। लोगों को कपल का अंदाज बेहद पसंद आ रहा है।

Groom woos his bride: शादी ब्याह के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं। फिर बात चाहे बारातियों के नाचने गाने की हो, या फिर दूल्हा दुल्हन की। अब हाल ही में एक शानदार वीडियो सुर्खियों में है, जिसमें दूल्हा दुल्हन के लिए खुद गाना गा रहा है। दूल्हे ने हाथ में गिटार पकड़ा हुआ है और वो दुल्हन के लिए फना फिल्म के गाने पर सुर लगाता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो देखने के बाद लोग काफी इमोशनल हो रहे हैं और कपल को हमेशा खुश रहने की दुआएं दे रहे हैं।

हाथ में गिटार थामे दिखा दूल्हा
सोशल मीडिया पर शादी ब्याह के कई वीडियोज जमकर वायरल होते हैं। इन दिनों जो वीडियो सुर्खियों में है, उसमें बाराती नहीं बल्कि दूल्हा और दुल्हन पर कैमरे का सारा फोकस है। दरअसल, वीडियो में दूल्हा और दूल्हन एक दूसरे के सामने बैठे हैं और दूल्हे ने हाथ में गिटार पकड़ा हुआ है। इसके बाद वो दुल्हन के लिए चांद सिफारिश गाना गा रहा है।
वायरल हुआ वीडियो
ये शानदार वीडियो samirasheedofficial ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो को 3 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा है। वीडियो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है और लोग उसे बेहद पसंद कर रहे हैं। यूजर्स इसपर खूब रिएक्ट कर रहे हैं।

वीडियो ने जीता लोगों का दिल
एक यूजर ने कहा कि आप दोनों ऐसे ही खुश रहें। एक यूजर ने कहा कि जब वो सुभानअल्लाह कहता है तो ऐसा लगता है मेरा नाम ले रहा है। वहीं कई लोगों को लड़के का लड़की के प्रति बिहेवियर बहुत पसंद आ रहा है। यूजर ने कहा कि ये दोनों बेहद ही खूबसूरत लग रहे हैं।
पाकिस्तानी कपल का है वीडियो
ये वायरल हो रहा वीडियो पाकिस्तान का है। दूल्हा जिस तरह से अपनी होने वाली दुल्हन के लिए गाना गा रहा है, वो वाकई में बेहतरीन है। वीडियो को 3 लाख से भी ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। लोगों ने कहा कि जिस तरह से लड़का दुल्हन को रिस्पेक्ट दे रहा है, वो काबिलेतारीफ है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications