Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए इस शख्स ने 66 साल बाद काटे अपने नाखून,Video देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली। दुनिया भर में लोगों के शौक अलग-अलग होते हैं। किसी को लंबे बाल रखने का शौक होता है तो किसी को लंबे नाखून। लंबे नाखून को लेकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए भारत के श्रीधर चिल्लाह ने 66 सालों तक नाखूनों को नहीं काटा। अब उनकी ये चाहत भी रंग लाई है। दुनिया में सबसे लंबे नाखूनों के लिए श्रीधर का नाम रिकॉर्ड दर्ज कर लिया गया है। उन्‍होंने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दो साल पहले अपना नाम दर्ज कराया था। श्रीधर ने 1952 के बाद अपने बाएं हाथ के नाखूनों को नहीं काटा और वो करीब 197.8 सेंटीमीटर लंबे हो घए। अगर सभी नाखूनों की संयुक्त लंबाई देखें तो ये करीब 909.6 सेंटीमीटर है।

बिलीव इट और नॉट म्यूजियम' में काटा नाखून

बिलीव इट और नॉट म्यूजियम' में काटा नाखून

गिनीज बुक में नाम दर्ज होने के बाद अब वो इसे काटने के लिए तैयार हो गए । इसके लिए खास तैयारी की गई। उन्हें भारत से अमेरिका बुलाया गया। श्रीधर का नाखून टाइम्‍स स्‍क्वायर में 'बिलीव इट और नॉट म्यूजियम' में काटा, जहां इसके लिए बकायदा एक काभले ही श्रीधर ने नाखून कटवा लिया हो, लेकिन उन्हें अभी भी अपने नाखूनों से बेहद प्यार है। इसलिए उन्‍होंने अपने कटे हुए नाखूनों को म्यूजियम में ही सहेज कर रखने का अनुरोध किया है।

नाखूनों की लंबाई करीब तीन मंजिला इमारत के बराबर

नाखूनों की लंबाई करीब तीन मंजिला इमारत के बराबर

श्रीधर ने इस रिकॉर्ड के लिए अपने नाखूनों को 66 साल तक नहीं काटा, लेकिन इस नाखून की वजह से उनका बायां हाथ बेजान हो गया। करीब 31 फुट लंबे नाखून को रखने के चलते उनका हाथ हमेशा के लिये बेजान हो गया है। 82 साल के श्रीधर ने खा कार्यक्रम में अप ने नाखून कटवाए। उनके नाखून को रिप्लेज के संग्रहालय में रखा गया है। आपको बता दें कि श्रीधर के नाखूनों की लंबाई करीब तीन मंजिला इमारत के बराबर है।

जब 66 साल बाद श्रीधर ने कटवाए अपने नाखून

जब 66 साल बाद श्रीधर ने कटवाए अपने नाखून

लंबे नाखून को रखने का किस्सा बी बड़ा रोचक है। दरअसल बचपन में स्कूल में उनसे गलती से टीचर के लंबे नाखून टूट गए। टीचर ने इसके लिए उन्हें खूब डांट लगाई। श्रीधर ने उसी दिन तय कर लिया कि वो अब नाखून नहीं काटेंगे। हालांकि सालों तक नाखून नहीं काटने की वजह से उनका हाथ हमेशा के लिए बेजान हो गया है। देखिए क्या हुआ जब 66 साल बाद श्रीधर ने कटवाए अपने नाखून...

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+