मालिक को हुई दिल की बीमारी, हॉस्पिटल रूम में देखभाल के लिए कुत्‍ता भी रहा साथ, देखें Video

मालिक को हुई दिल की बीमारी, हॉस्पिटल रूम में देखभाल के लिए कुत्‍ता भी रहा साथ, देखें Video

dog

कुत्‍ता अपने मालिक से सबसे अधिक अटैच होता है। मालिक अगर मुसीबत में हो या बीमार पड़ जाए तो कुत्ता सबसे ज्‍यादा दुखी हो जाता है और उसके आस-पास ही नजर आता है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्‍स दिल की बीमारी के कारण अस्‍पताल में भर्ती हो जाता है। जिसके बाद उसका पालतू कुत्‍ता भी अस्‍पताल में मरीज के रूप के एक बिस्‍तर पर नजर आ रहा है।

मालिक के बीमार पड़ने पर कुत्‍ते की हो जाती ये हालत

मालिक के बीमार पड़ने पर कुत्‍ते की हो जाती ये हालत

बता दें कुत्तों की कई नस्‍ल ऐसी होती हैं जो अपने मालिकों या परिवार के अन्य सदस्यों यदि अस्वस्थ रहते हैं तो उनके काफी करीब होते हैं। अगर मालिक को बुखार तक आ जाए तो वो घर में पला कुत्‍ता कई बार खाना-पीना भी छोड़ देता है। जिसके पास भी कुत्‍ता होगा उसने इस बात का अनुभव जरूर किया होगा।

देखभाल और चिंता दिखाने का उनका तरीका है

देखभाल और चिंता दिखाने का उनका तरीका है

यदि आप बीमार महसूस करते हैं तो आपका कुत्ता आपके करीब आ जाएगा। यह देखभाल और चिंता दिखाने का उनका तरीका है। जिस कुत्‍ते का वीडियो वायरल हो रहा है उसमें भी कुत्‍ता अपने मालिक के बीमार होने पर दुखी नजर आ रहा है और बीमार मालिक के साथ रहकर उन्‍हें खुश रखने की कोशिश करता नजर आ रहा है।

दिल की बीमारी का पता चला तो मालिक के साथ कुत्‍ता भी आया साथ

दिल की बीमारी का पता चला तो मालिक के साथ कुत्‍ता भी आया साथ

इंटरनेट क्राउड आईडी से शख्‍स ने ये प्‍यारा वीडियो शेयर किया है। जिसमें बताया गया कि जब ब्रायन बेन्सन नाम के शख्‍स को दिल की बीमारी का पता चला, तो उनकी सेवा में उनका कुत्ता मैग्नस अस्पताल में हर समय उनके साथ रहा। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई क्लिप में मैग्नस को अस्पताल के बिस्तर पर ब्रेन के बगल में सोते हुए दिखाया गया है। वहीं इसी वी‍डियो में क्यूट कैनाइन को ब्रेन की दो बेटियों के बीच में बिस्‍तर पर लेटा हुआ दिखाया गया है।

डॉग ने अस्‍पताल में सबके चेहरे पर मुस्‍कान बिखेरी


ब्रायन बेन्सन ने ये वीडियो शेयर कर लिखा


कोई भी कभी भी अस्पताल में नहीं रहना चाहता, लेकिन दुर्भाग्य से, मुझे दिल की बीमारी हो गई जिसने मेरे टेस्‍ट और देखभाल के लिए कई दिनों तक अस्पताल में रखा। यह मेरी बेटियों और मेरे लिए तनावपूर्ण था लेकिन मेरे डॉग मैग्नस हमेशा हर किसी को आराम देने और उन्हें शांत और तनावमुक्त रहने में मदद किया। यहां तक ​​कि उसने डॉक्टरों और नर्सों के चेहरे पर मुस्‍कान बिखेरी थी।

इसलिए कुत्‍ते को अस्‍पताल के रूम में रखने की मिली इजाजत

ब्रायन बेन्सन ने बताया कि "मैग्नस को मेरे साथ रहने की अनुमति इसलिए दी गई क्योंकि वह उसे मेरा काम सौंपा गया, क्‍योंकि वो ट्रेंड कुत्ता भी है। मैं मैग्नस के पिता होने और उसे अपने जीवन में रखने के लिए बहुत आभारी हूं। वह वास्तव में सबसे अच्छा है!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+