एक ही दिन पर होता है मम्‍मी, डैडी और उनके बेटे का बर्थडे

अमेरिका के रहने वाले ल्‍यूके और हिलेरी गार्डनर और उनके बेटे, तीनों का बर्थडे एक ही दिन पर होता है। विशेषज्ञों की मानें तो 133,000 में एक ही हो पाता है लकी।

मिसीसिपी। जरा इमेजिन करिए कि आपके घर में जिस दिन आपका बर्थडे होता है उसी दिन पर आपके मम्‍मी-डैडी का भी बर्थडे हो तो। आप इमेजिन भी करें तो भी शायद ऐसा नहीं हो पाएगा लेकिन मिसीसिपी के रहने ल्‍यूक और हिलेरी गार्डनर तो इस हकीकत को जी रहे हैं। ल्‍यूक और हिलेरी गार्डनर का बर्थडे एक ही दिन होता है। उनके बेटे का जन्‍म भी उनके बर्थडे वाले दिन पर हुआ।

luke-hillary-gardner.jpg

लकी कपल हैं ल्‍यूक और हिलेरी

ल्‍यूक और हिलेरी का बर्थडे 18 दिसंबर को होता हे और इसी दिन पर हिलेरी ने एक बेटे को जन्‍म दिया है। सांख्यिकी विशेषज्ञों की मानें तो आंकड़ों का ऐसा जादू सिर्फ 133,000 लोगों में से किसी एक के साथ ही होता है। ल्‍यूक और हिलेरी ने अपने बेटे का नाम केड ली रखा है। उन्‍होंने न्‍यूज एजेंसी एपी को दिए इंटरव्‍यू में बताया कि उन्‍होंने कभी ऐसा नहीं सोचा था। लेकिन जब उन्‍हें पता लगा तो वह काफी खुश हुए। स्‍मार्ट फोन की एक एप का प्रयोग करके उनकी पत्‍नी ने हिसाब लगाया कि उनकी डिलीवरी की डेट 15 दिसंबर आई यानी उनके जन्‍मदिन के तीन दिन पहले। वहीं उनकी डॉक्‍टर ने उन्‍हें 19 तारीख दी। फिर दोनों ने बच्‍चे के जल्‍दी जन्‍म के लिए कुछ एक्‍सरसाइजेज शुरू कीं। 17 दिसंबर की रात को दोनों वॉक पर गए और हिलेरी को दर्द शुरू हुआ। ल्‍यूक की मानें तो उन्‍हें नहीं पता कि एक्‍सरसाइज ने उनकी कितनी मदद की लेकिन केड का जन्‍म 18 दिसंबर को सुबह 10 बजकर एक मिनट पर हुआ। अपने माता-पिता के जन्‍म के पूरे 27 वर्ष बाद केड दुनिया में आया।

मुश्किल है एक तारीख पर पैदा दो लोगों मिलना

ल्‍यूक के मुताबिक उनकी पत्‍नी हिलेरी उनसे छह घंटे बड़ी हैं। हिलेरी का जन्‍म 18 दिसंबर 1989 को सुबह आठ बजकर 10 मिनट पर हुआ था तो ल्‍यूक इसी तारीख को दोपहर दो बजकर 10 मिनट पर पैदा हुए थे। न्‍यू ओरिलियंस की यूनिवर्सिटी के गणित विभाग के डायरेक्‍टर तामुलेश सोलंकी कहते हैं कि एक ही दिन पर पैदा हुए किसी शख्‍स से मिलने का मौका 365 में से किसी एक ही व्‍यक्ति को मिलता है। उनके बर्थडे पर ही उनके बच्‍चे का पैदा होना 7.5 मिलियन लोगो में से एक लकी कपल के हिस्‍से आता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+