OMG!स्वाद बढ़ाने के लिए गोलगप्पे में मिलाता था टॉयलेट क्लीनर, हुई 6 महीने की जेल

गोलगप्पे का स्वाद बढ़ाने के लिए वो गोलगप्पे के पानी में टॉयलेट क्लीनर मिलाता था, लेकिन जब पोल खुली तो कोर्ट ने उसे 6 महीने की जेल की सजा सुना दी।

अहमदाबाद। अगर आप पानी पूरी या गोलगप्पे खाने के हैं शौकीन तो जरा इस खबर को ध्यान से पढ़िए, अगली बार खाने से पहले सौ बार सोचेंगे आप। जी हां अहमदाबाद में एक गोलगप्पे वाले ने जो किया उसे जानकर आप इसे खाना छोड़ देंगे। गोलगप्पे का स्वाद बढ़ाने के लिए वो वेंडर गोलगप्पे के पानी में टॉयलेट क्लीनर मिलाता था। कोर्ट ने इस मिलावट के आरोप में दोषी वेंडर को 6 महीने की जेल की सजा सुनाई है।

OMG! Panipuri Vendor Mixed Toilet Cleaner to Make Panipuri Delicious

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक अहमदाबाद के लाल दरवाजा इलाके में एक गोलगप्पे वाले के बारे में नगर नियम को कई शिकायते मिली थी। लोगदों ने नगर निगम में शिकायत की थी कि वो अपने गोलगप्पे के पानी में कोई चीज मिलाता है। शिकायत में कहा गया कि जहां वो अपना छेला खड़ा करता है वहां की सड़क भी खराब हो रही है।

इस शिकायत के बाद नगर निगम ने वेंडर के पानी का सैंपल लेकर उस की जांच करवाई। लैब टेस्टिंग के बाद जो रिपोर्ट सामने आई वो हैरान करने वाली थी। गोलगप्पे के पानी में ऐसा ऐसिड मिला जो टॉइलट क्लीनर में इस्तेमाल किया जाता है। गोलगप्पे के पानी में मिलावट की रिपोर्ट मिलते ही आरोपी चेतन नान्जी के खिलाफ मिलावट का केस दर्ज किया गया और उन्हें दोषी पाते हुए 6 महीने की जेल की सजा सुनाई गई है। हलांकि ये कोई पहला मामला नहीं है, इससे पहले दिल्ली के गोलगप्पे में नाले के पानी की मिलावट की खबर आई थी। वहीं मुंबई में पानी पूरी में वेंडर द्वारा पेशाब मिलाए जाने की खबर आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+