करोड़पति निकला ऑटो ड्राइवर, 2 करोड़ का बंगला, लग्जरी गाड़ियां देख फटी की फटी रह जाएंगी आंखें
नई दिल्ली। बेंगलुरु में एक करोड़पति ऑटोवाले का मामला सामने आया है। ये करोड़पति ऑटो चलाता है और 100-200 रुपए लेकर लोगों को उनकी जगहों तक पहुंचाता है, लेकिन जब इसकी संपत्ति का खुलासा हुआ तो आयकर विभाग के अफसरों की आंखें फटी की फटी रह गई। इसके पास करोड़ों की संपत्ति है। करोड़ों का मकान है, गाड़ियां है, लेकिन फिर भी ये ऑटो चलाता है।

करोड़पति ऑटो ड्राइवर की खुली पोल
बेंगलुरु में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने एक ऐसे ऑटो ड्राइवर की करोड़ों की संपत्ति का पर्दाफाश किया है, जो चलाता को ऑटोरिक्शा ही है, लेकिन उसके पास करोड़ों की संपत्ति है। उनकी संपत्ति के बारे में जानकर इनकम टैक्स अफसर भी हैरान हो गए। ऑटो चालाक ने 2 करोड़ का विला खरीदा है वो भी कैश पेमेंट करके, इसके अलावा गाड़िया और बैलेंस भी है।

2 करोड़ के घर का मालिक
टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार ऑटो रिक्शाचालक नलुरल्ली सुब्रमणी के पास 2 करोड़ का शानदार विला है। नलुरल्ली सुब्रमणी ऑटो चलाता रहा, लेकिन अचानक से एक दिन वो करोड़प ति बन गया। उसने 2 करोड़ कैश पेमेंट करके विला खरीदा। इस विला के खरीदते ही नलुरल्ली सुब्रमणी इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की नजर में आ गया और विभाग ने छानबीन शुरू कर दी।

आयकर ने मारा छापा
आयकर विभाग को ऑटो रिक्शा ड्राइवर के पास की संपत्ति का अंदाजा लग गया। आयकर विभाग ने पहले उसे नोटिस भेजा और फिर उसके विला पर छापेमारी की। जब उससे इन पैसों को लेकर पूछा गया तो उसने कहा कि अमेरिकी महिला के कारण उसकी किस्मत बदल गई। उसी से महिला को वो विला किराए पर दिलाया, लेकिन जब वो महिला विला छोड़कर गई तो उसने करोड़ों की दौलत उसके नाम कर दी।












Click it and Unblock the Notifications