Video: ICICI बैंक के ATM में घुसा जहरीला किंग कोबरा, कैश निकालने गए लोगों की निकली चीख

नई दिल्ली। दिल्ली से सटे गाजियाबाद के एक एटीएम में कैश निकालने गए लोगों की चीख निकल गई। गाजियाबाद के गोविंदपुरी स्थित ICICI बैंक के ATM में कैश निकालने पहुंचे शख्स ने जैसे ही एटीएम मशीन रूम का दरवाजा खोला उसकी नजर मशीन के पास रेंग रहे 7 फीट लंबे सांप पर गई। सांप को देखते ही वो चिला उठा, फिर क्या था, वहां अफरा-तफरी मच गई। एटीएम के बाहर तैनात गार्ड से फौरन ATM का दरवाजा बंद कर दिया। कई घंटों तक सांप एटीएम के भीतर तांडव मचाता रहा। इसके बाद वो एटीएम मशीन के भीतर घुस गया। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरस हो रहा है।

 गाजियाबाद में ICICI बैंक के ATM में घुसा सांप

गाजियाबाद में ICICI बैंक के ATM में घुसा सांप

यूपी के गाजियाबाद में ICICI बैंक के ATM में जहरीला सांप घुस गया। गनीमत रही कि सांप को एटीएम के अंदर घुसते एक शख्स ने उसे देख लिया, जिसके बाद सिक्योरिटी गार्ड ने एटीएम का दरवाजा बंद कर दिया। घटना गाजियाबाद के गोविंदपुरम स्थित देहरादून पब्लिक स्कूल के पास जे-ब्लॉक बाजार स्थित ICICI बैंक के एटीएम का है। सांप कई घंटों तक एटीएम में घूमता रहा। लोगों ने उसे स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सांप कोबरा प्रजाति का है। आपको बता दें कि कोबरा प्रजाति का सांप इतना जहरीला होता है कि अगर एक बार किसी शख्स को काट ले तो उसकी मौत आधे घंटे में हो सकती है।

 ATM में भीतर घुसा सांप

ATM में भीतर घुसा सांप

एटीएम के बाहर खड़े लोगों के सांप का वीडियो भी बनाया। सांप काफी देर तक इधर-उधर घूमता रहा। फिर अचानक वो एटीएम मशीन के ऊपर चढ़ गया और मशीन के भीतर घुस गया। हालांकि सांप ने किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया, लेकिन 7 फीट लंबे सांप को एटीएम मशीन के भीतर घुसते देख लोगों की चीख निकल गई। जानकारी के मुताबिक काफी मशक्कत के बाद सांप को एटीएम से निकाला गया। लोगों ने वन्यजीव रक्षक टीम को इसकी सूचना दी, जिसके बाद सांप का रेस्क्यू कर टीम उसे अपने साथ ले गई।

लॉकडाउन में बाहर निकल रहे हैं जानवर

लॉकडाउन में बाहर निकल रहे हैं जानवर

लॉकडाउन की वजह से देश बंद है। लोगों की आवाजाही प्रभावित है। गाड़ियां, बाजार, ऑफिस, स्कूल सब बंद हैं। ऐसे में देश के अलग-अलग हिस्सों में सांप निकलने की खबरें आ रही हैं। हरियाणा, राजस्थान और झारखंड से ऐसी कई खबरें आई हैं, जहां लोगों के घरों में सांप घुस गए हैं। वहीं हाथी, शेर, चीतें तक जंगलों से बाहर निकल रहे हैं। वन्य विभाग ने भी जंगल के पास स्थित इलाकों में रहने वाले लोगों को अलर्ट किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+