3 साल के बच्चे के प्राइवेट पार्ट्स से निकलीं 11 सूईयां, X-ray देख डॉक्टर्स रह गए दंग

3 साल के बच्चे के प्राइवेट पार्ट्स से निकली 11 सूईयां, X-ray देख डॉक्टर्स रह गए दंग

नई दिल्ली। तेलंगाना में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। तीन साल के बच्चे के शरीर से 11 सूईयां निकली है। बच्चे के शरीर से सूईयां निकला देख इलाज कर रहे डॉक्टर्स भी हैरान रह गए हैं। दरअसल तीन साल के बच्चे ने दर्द की शिकायत की, जिसके बाद उसे फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उसके मेडिकल जांच की बात कही। दर्द की वजह का पता लगाने के लिए एक्सरे करवाया गया। एक्सरे रिपोर्ट देखते ही डॉक्टरों के होश उड़ गए।

 OMG: 3-yr-old Kid complains of pain, X-ray reveals shocking result, 11 needles inside back, private parts

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक तेलंगाना के वाणपार्थी इलाके में रहने वाले पी अशोक और मां अन्नपूर्णा का तीन साल का बेटा अक्सर बीमार रहता था। पिछले 5-6 महीनों से उनका बेटा अक्सर दर्द की शिकायत करता था। शुरुआत में उन्होंने लोकल डॉक्टर से इलाज कराया, लेकिन कुछ खास फर्क नहीं पड़ा। जिसके पास उन्होंने नजदीकी अस्पताल का रूख किया। डॉक्टरों ने बच्चे का एक्सरे करवाया। एक्सरे रिपोर्ट देखते ही डॉक्टर दंग रह गए। बच्चे के शरीर में 11 सूईयां थी। बच्चे के लोअर बैक और प्राइवेट पार्ट के पास सूई देख डॉक्टर दंग रह गए। सुधा अस्पताल के डॉक्टर श्रीनिवास रेड्डी ने कहा कि बच्चे के शरीर के निचले हिस्से में सूईयां देख उनके होश उड़ गए।

डॉक्टरों ने सर्जरी कर बच्चे के प्राइवेट पार्ट्स से अब तक 8 सुईयां निकाल दी है। जबकि अभी भी दो सूई बाकी है। डॉक्टरों का कहना है कि उसे निकालने में थोड़ा वक्त लगेगा, क्योंकि वो बेहद संवेदनशील जगह पर फंसी हुई है। वहीं एक सूई मल के जरिए पहले ही बच्चे के शरीर से बाहर निकल गई है। बच्चे के पिता ने एक संदिग्ध के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। ये संदिग्ध उनका करीबी है,जो बच्चे को भी जानता है। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+