'वेलेंटाइन डे तक हर लड़की के लिए जरूरी है ब्वॉयफ्रेंड...'चर्चा में ओडिशा के इस कॉलेज का नोटिस

ओडिशा का एक कॉलेज अपने नोटिस को लेकर सुर्खियों में बना हुआ है। नोटिस के तहत सभी छात्राओं को वेलेंटाइन डे के तक ब्वॉयफ्रेंड बनाना जरूरी है।

Odisha College Notice

स्कूल या फिर कॉलेज को शिक्षा का मंदिर ऐसे ही नहीं कहा जाता। यही एक ऐसी जगह है, जहां से सीखकर बच्चे आगे बढ़ते हैं। कहते हैं शिक्षक ही पहला गुरू होता है। अब ऐसे में अगर स्कूल/कॉलेज ही बच्चों को गलत दिशा दिशा दिखाने लगे तो फिर क्या होगा? इन दिनों एक स्कूल अपने अजब-गजब नोटिस को लेकर चर्चा में बना हुआ है। दरअसल, नोटिस में लिखा है कि हर लड़की को वेलेंटाइन डे के दिन अपने साथ ब्वॉयफ्रेंड लेकर आना बहुत जरूरी है। अब इस नोटिस में कितनी सच्चाई है, आइये आपको बताते हैं।

चर्चा में कॉलेज का सर्कुलर

चर्चा में कॉलेज का सर्कुलर

मामला ओडिशा का है। राज्य के जगतसिंहपुर में एसवीएम ऑटोनॉमस कॉलेज का ये नोटिस बताया जा रहा है, जिसके तहत सभी लड़कियों को वेलेंटाइन्स डे के दिन तक ब्वॉयफ्रेंड बनाना जरूरी है। इसके साथ ही ये भी कहा गया कि सिर्फ उन्हीं लड़कियों को परिसर में आने की इजाजत होगी, जिनके ब्वॉयफ्रेंड होंगे। इसके साथ ही इस बात का प्रूफ देने के लिए दोनों की रीसेंट तस्वीरें भी दिखानी होंगी।

सर्कुलर पर थे प्रिंसिपल के साइन

सर्कुलर पर थे प्रिंसिपल के साइन

कॉलेज द्वारा जारी इस सर्कुलर पर प्रिंसिपल के साइन भी थे। हालांकि, बाद में पता लगा कि ये फर्जी था। लेकिन इतने में ये नोटिस सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका था। वायरल सर्कुलर पर लोग जमकर लाइक्स और कमेंट्स करने लगे। स्टूडेंट्स भी इस नोटिस को देखकर हैरान रह गए कि कैसे कॉलेज इस तरह का सर्कुलर जारी कर सकता है।

क्या बोले छात्र?

क्या बोले छात्र?

इंडिया न्यूज की खबर के मुताबिक, रश्मिता बोहरा नाम की एक छात्रा ने कहा कि हम सभी ने वायरल नोटिस को देखा। ये असली नहीं लगता। कुछ असामाजिक तत्वों ने इस नोटिस को वायरल कर दिया। इससे हमारे कॉलेज का नाम बदनाम हुआ है। हमारे प्रिंसिपल एक बहुत अच्छे इंसान हैं और हमें नहीं लगता कि उन्होंने ऐसा कुछ किया होगा।

चर्चा का विषय बना सर्कुलर

चर्चा का विषय बना सर्कुलर

एक अन्य स्टूडेंट ने कहा कि ये नोटिस हमारे द्वारा जारी नहीं किया गया है। जिस ई लेटरहेड पर वायरल नोटिस छपा हुआ है, वो फर्जी है। इसमें न तो कॉलेज का कॉन्टेक्ट नंबर है और न ही सही तरीके से नाम लिखा हुआ है। कॉलेज के स्टूडेंट्स से लेकर सभी ने इसे फेक बताया है। हालांकि, सोशल मीडिया पर इस सर्कुलर की तस्वीरें चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

Recommended Video

    Income Tax Notice: दिहाड़ी मज़दूर को मिला करोड़ों रुपये का नोटिस, सदमे में पूरा परिवार

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+