अब नेत्रहीन पेरेंट्स भी देख सकेंगे अपने बच्चे की तस्वीर
नई दिल्ली। नेत्रहीन माता-पिता के लिए ये अविष्कार किसी वरदान से कम नहीं है। अब नेत्रहीन अभिभावक भी अपने बच्चे को देख सकेंगे। दरअसल विज्ञान ने अब एक ऐसी तकनीक विकसित की है, जिसकी मदद से ऐसे अभिभावक गर्भ में ही अपने बच्चे को देख सकेंगे।

3D तकनीक का इस्तेमाल
दरअसल विज्ञान की एक नई तकनीक की मदद से नेत्रहीन पेरेंट्स गर्भ में पल रहे भ्रूण की 3डी मॉडल्स तस्वीरें देख सकते हैं। इस 3डी मॉडल्स की मदद से नेत्रहीन अभिभावक आसानी से अपने बच्चे को महसूस कर सकते हैं।
पोलैंड में हुई शुरूआत
इस तकनीक की मदद से गर्भ में पल रहे बच्चे की अल्ट्रासाउंड स्कैनिंग प्रोसेस के दौरान तस्वीर ली जाती है। ये तस्वीरें नॉन-टॉक्सिक बायोप्लास्टिक में प्रिंट किए जाते हैं। इसमें बच्चे की लंबाई-चौड़ाई का पूरा ध्यान रखा जाता है। उस के बाद उस 3डी तस्वीर को अभिभावकों को दिखाया जाता है। इस तकनीक की शुरूआत पोलैंड की एक फर्म में की गई है।












Click it and Unblock the Notifications