ना किंग कोबरा और ना ही पायथन, ये है सबसे खतरनाक सांप! एक्सपर्ट भी देते हैं पहचानने की सलाह

जैसे-जैसे बारिश का मौसम शुरू होता है, सांपों से जुड़ी घटनाओं में भी इजाफा होने लगता है। इस मौसम में एक से बढ़कर एक जहरीले सांप निकलने शुरू हो जाते हैं। कई लोगों को लगता है कि वे जहरीले और कम जहरीले सांपों के बीच आराम से फर्क कर सकते हैं। मगर ऐसा नहीं है। कई बार ये फर्क कर पाना बेहद मुश्किल हो जाता है इस भ्रम के भयंकर परिणाम भी हो सकते हैं। खासकर जब बात आती है रसेल वाइपर की तो अधिकतर लोग इसमें और अजगर में कन्फ्यूज हो जाते हैं।

एक्सपर्ट्स ने भी इस बात की चेतावनी दी है कि रसेल वाइपर और अजगर में कन्फ्यूजन काफी घातक हो सकती है। हालांकि रसेल वाइपर और अजगर की बनावट काफी हद तक एक सी हो सकती है मगर इन दिनों में कुछ अंतर हैं, जो समझने बेहद जरूरी हैं। 22 साल के अनुभवी वन्यजीव स्पेशलिस्ट स्वप्निल खताल बताते हैं कि रसेल वाइपर पूरे एशिया का सबसे खतरनाक और जहरीला सांप है।

Russell Viper

रसेल वाइपर का जहर एक शक्तिशाली हेमोटॉक्सिन है, जो खून के थक्के बनाता है। जैसे जैसे इसका जहर शरीर पर फैलने लगता है, शरीर के टिश्यू टूटने लगते हैं और जिस वजह से हार्ट पर बहुत ही ज्यादा दबाव बनने लगता है। इससे व्यक्ति को तुरंत हार्ट अटैक आ जाता है।

न्यूरोटॉक्सिक सांपों के उलट, जो तेजी से कार्य करते हैं और कुछ ही घंटों में घातक हो सकते हैं, रसेल वाइपर का हेमोटॉक्सिन ज्यादा घातक क्षति पहुंचाता है, जिससे ये बेहद खतरनाक हो जाता है।

बिहार के पश्चिमी चंपारण के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में कार्यरत नेचर एनवायरनमेंट एंड वाइल्डलाइफ सोसायटी के प्रोजेक्ट मैनेजर अभिषेक बताते हैं कि दुनिया भर में लगभग 2,700 सांप प्रजातियों में से केवल 10 प्रतिशत (लगभग 270-300 प्रजातियाँ) ही जानलेवा होने के लिए पर्याप्त जहरीली हैं। भारत में, जहां लगभग 367 सांपों की प्रजातियां दर्ज की गई हैं, केवल 10 प्रतिशत ही जहरीली हैं।

बरसात का मौसम जोरों पर है, इसलिए इन सांपों से होने वाले खतरों के बारे में सतर्क रहना और जानकारी रखना बहुत जरूरी है। रसेल वाइपर को गैर-खतरनाक सांप समझकर गलत पहचान करने से घातक परिणाम हो सकते हैं, इसलिए अधिक जागरूकता और सावधानी बरतने की जरूरत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+