'सोसाइटी के सारे बुड्ढे...' कुत्तों को खाना खिलाने की जिद करती रही महिला, लोगों के रोकने पर भड़की
Noida viral video: कई दफा सोशल मीडिया पर ऐसा कुछ देखने को मिल जाता है, जिसे देखने के बाद कोई भी शर्मिंदा हो जाए। इन दिनों एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने कुत्तों को खाना खिलाने का ऐसा तमाशा मचाया, कि हर कोई सन्न रह गया। महिला का बर्ताव देख लोग हैरानी जता रहे हैं।
वायरल वीडियो में महिला सोसाइटी के गेट के पास कुत्तों को खाना खिलाती दिख रही है। जब कुछ लोग आकर महिला को ऐसा करने से मना करते हैं तो महिला उनपर बुरी तरह से भड़क उठती है। महिला सबको कह रही है कि पता नहीं कहांसे आ जाते हैं बुड्ढे कहीं के।

सोसाइटी के कुछ अधेड़ उम्र के लोग महिला को वहां पर ऐसा करने से मना करते हैं तो वो उन्हें नियम कानूनों का ज्ञान पढ़ाने लगती है। महिला कहती है कि भारत का कोई भी कानून कुत्तों को खाना खिलाने से नहीं रोकता। इसके बाद लोग उसका वीडियो बनाने लगते हैं तो कहती है कि बना लो। मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। आप लोगों की घटिया हरकतों से।
फिर एक और आदमी आता है और महिला को यूं इस तरह आवारा कुत्तों को खाना खिलाने से रोकता है तो महिला एक बार फिर बोल पडती है कि वो कुछ गलत तो नहीं कर रही है। वो बस कुत्तों को खाना ही तो खिला रही है। इसमें गलत क्या है। फिर महिला दोबारा बोलती है कि लगता है कि सारी सोसाइटी के बुड्ढे लोग यहीं आकर खड़े हो गए। मुझे ज्ञान दे रहे हैं।
यहां देखें वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications