लेबर पेन में साइकिल चलाकर अस्पताल पहुंची ये महिला सांसद, एक घंटे बाद हुई डिलीवरी
मेलबर्न, 29 नवंबर। न्यूजीलैंड की सांसद जूली ऐनी जेंटर रविवार को ऐसा कारनामा कर दिखाया है कि उसकी दुनिया भर में चर्चा हो रही है। रविवार को तड़के नौ महीने की प्रेंगनेंसी की हालत में जब लेबर पेन उठा तो वो अपनी साइकिल पर सवार होकर अस्पताल पहुंची।साइकिल पर जब वो आई तो उनको डिलीवरी के लिए लेबर पेन शुरू हा चुका था, अस्पताल पहुंचने के एक घंटे बाद ही एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया।

बच्चे के जन्म के बाद जेंटर ने शेयर की ये पोस्ट
सांसद ने अपने बच्चे के जन्म के कुछ देर बाद फेसबुक पर पोस्ट शेयर कर जानकारी दी कि "बड़ी खबर!आज सुबह 3.04 बजे हमने अपने परिवार के सबसे नए सदस्य का स्वागत किया। मैं वास्तव में लेबर पेन में साइकिल चलाने की योजना नहीं बना रही थी, लेकिन यह हो ही गया।

जेंटर ने बोली ये बात
लेबर पेन में साइकिल पर अस्पताल जाने वाली सांसद ने कहा मेरी हालत इतनी खराब नहीं थी कि रात के दो बजे हम अस्पताल के निकले लेकिन 2-3 मिनट में ऐसी हालत हो गई कि हमें 10 मिनट में अस्पताल पहुंचना पड़ा। जिसके एक घंटे बाद मुझे नॉरमल डिलीवरी से एक प्यार सा बच्चा हुआ।बाथरूम में नहा रही मां का बच्ची ने बना दिया लाइव वीडियो, लोगों ने दिया कुछ यूं रिएक्शन

जेंटर के पास है दोहरी नागरिकता
जेंटर अमेरिका के मिनिसोटा में पैदा हुईं जूली एनी जेंटर न्यूजीलैंड की ग्रीन पार्टी से सांसद हैं। जेंटर अमेरिका के मिनिसोटा से 2006 में वह न्यूजीलैंड में आकर बस गई। उनके पास दोहरी नागरिकता है।
ये पीएम संयुक्त राष्ट्र की बैठक में बच्चे को लेकर पहुंची थीं
बता दें 50 लाख की आबादी वाले इस द्वीपीय देश में पहले से ही साधारण राजनेताओं की प्रतिष्ठा है। प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने पद पर रहते हुए उन्होंने चाइल्ड केयर लीव ली थी इसके बाद वो अपनी तीन महीने की बच्ची को संयुक्त राष्ट्र की बैठक में लेकर आई थीं क्योंकि वह अभी भी स्तनपान कर रही थी। कुछ समय पहले उनकी फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी।

यूजर्स भारतीय सांसदों के लिए लिख रहे ये बात
इस पोस्ट पर इंडियन लिख रहे हैं ये भारत में काफी अकल्पनीय है। भारत में, राजनेता, सांसदों, मंत्रियों, विपक्ष और हमेशा पिछड़ी सोच रखने वाले जातिवादी नेताओं की बात नहीं करते हैं, इसे विलासिता, विशेष विशेषाधिकार प्राप्त करना सौभाग्य की बात है। वहीं एक ने लिखा भारत में सांसद के लिए ऐसे में एयर एम्बुलेंस की व्यवस्था की जाती। अधिकांश भारतीय राजनेता धनी हैं।












Click it and Unblock the Notifications