'उन्हें ये मत बताना', घोस्ट फोर्ट में रहस्यमयी लड़की की आवाज सुनकर भागे लोग, अकेले ना जाने की सलाह

नई दिल्ली, 2 अगस्त: भारत में भूत-प्रेत की कहानियां तो आपने बहुत ही सुनी होंगी। आमतौर पर लोगों को लगता है कि विदेशों में लोग ज्यादा पढ़े-लिखे होते हैं, ऐसे में वहां पर भूतों की कहानियों पर कोई यकीन नहीं करता, लेकिन ये सोच पूरी तरह से गलत है। ब्रिटेन से लगातार भूतिया किस्से सामने आ रहे हैं। अब कुछ लोगों ने दावा किया है कि एक किले में उनको कुछ रहस्यमयी आवाजें सुनाई दीं। इससे पहले आयरलैंड से 'घोस्ट शिप' का मामला सामने आया था, लेकिन उसके अंदर की हकीकत कुछ और ही निकली।

Recommended Video

    'उन्हें ये मत बताना', घोस्ट फोर्ट में रहस्यमयी लड़की की आवाज सुनकर भागे लोग, अकेले ना जाने की सलाह
    साधु के बाद लड़की की आवाज

    साधु के बाद लड़की की आवाज

    दरअसल ब्रिटेन में नॉर्थ वेल्स में कॉन्वी (Conwy Castle) नाम का किला मौजूद है। जिसे UNESCO ने वर्ल्ड हेरीटेज घोषित कर रखा है। स्थानीय लोगों का दावा है कि यहां पर एक साधु (मोंक) की आत्मा रहती है। जिसका छाया कभी-कभी दिखाई देता है, लेकिन अब लोगों को वहां पर कुछ दूसरे अनुभव भी हुए। दावे के मुताबिक अंदर अब एक लड़की की भी आवाज सुनाई देने लगी है। बाद में कुछ पैरानॉर्मल इंवेस्टिगेटर जांच के लिए गए थे, उनको भी ये मामला सच लगा।

    कान में बोली लड़की

    कान में बोली लड़की

    लोगों ने बताया कि जब लोग अंदर गए, तो उन्हें वहां पर निगेटिव एनर्जी फील होने लगी। इसके बाद उनको ऐसा लगा कि एक छोटी लड़की कुछ बोल रही है। जब ध्यान से आवाज को सुना गया, तो पता चला कि वो 'उन्हें ये मत बताना' कह रही थी। एक शख्स का दावा है कि उसने भूतिया लड़की की आवाज रिकॉर्ड कर ली थी। इसके बाद लोग वहां से भागकर बाहर आ गए। वैसे ये कोई पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी इस किले से भूत-प्रेत की कहानियां सामने आ चुकी हैं। फिलहाल किले में लोगों को अकेले ना जाने की सलाह दी गई है।

    क्या है इतिहास?

    क्या है इतिहास?

    वहीं इतिहासकारों ने बताया कि किले का निर्माण 1283 से 1287 के बीच हुआ था। बाद में 16वीं सदी में किंग हेनरी 8 ने इसको जेल में तब्दील कर दिया। जिस वजह से वहां पर कैदियों पर जुल्म किए गए और कई की मौतें भी हुईं। लोगों का दावा है कि जिनकी मौत सजा काटते वक्त हुई थी, उनकी आत्माएं आज भी भटक रही हैं। 2020 में दुनिया तब हैरान रह गई, जब कुछ लोगों ने दावा किया कि उन्होंने बहुत से सैनिकों के भूत देखे, जो एक लाइन में खड़े थे। सभी के हाथ में तलवार थी। उस दौरान एक शख्स ने उसकी तस्वीर ली थी।

    क्या है घोस्ट शिप का किस्सा?

    क्या है घोस्ट शिप का किस्सा?

    दरअसल दो साल पहले एमवी अल्टा नाम के जहाज का इंजन अटलांटिक महासागर में खराब हो गया था। इंजीनियरों ने उसे बनाने की बहुत कोशिश की लेकिन वो कामयाब नहीं हुए। इसके बाद से उसके सारे कर्मचारियों को रेस्क्यू कर वापस बुला लिया गया और जहाज को बीच समुद्र में छोड़ दिया गया। दो साल तक वो समंदर में बहता रहा। कुछ दिनों पहले वो आयरलैंड के तट पर पहुंचा और चट्टानों के बीच जाकर अटक गया। बिना किसी नाविक के तट पर पहुंचे जहाज को देखकर लोग हैरान रह गए। साथ ही उसका नाम घोस्ट शिप रख दिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+