सत्तर दिन तक 'बेड रेस्ट' करने के पर मिलेंगे सवा तीन लाख रूपये
नई दिल्ली। जी हां, आरामतलब लोग सिर्फ इसकी कल्पना ही करते रहते है कि काश उन्हें सोने के लिए पैसे मिलते, लेकिन इसे सच किया है अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने। नासा इन दिनों 'बेड रेस्ट स्टडी' नाम से एक शोध कर रही है। जिसमें 70 लोगों को सत्तर दिनों तक बेड पर आराम करना होगा, इस शोध से एजेंसी का उद्देश्य यह पता करना है कि अंतरिक्ष में 70 दिन में यात्री के शरीर में कितना झुकाव होगा और क्या क्या परिवर्तन होंगे? शोध के दौरान बेड पर लेटे रहने वाले लोगों को 5000 डॉलर का भुगतान किया जायेगा, यह राशि भारतीय मुद्रा के हिसाब से करीब सवा तीन लाख रूपये हैं।
तीन हिस्सों में है शोध
इस शोध को तीन हिस्सों में विभाजित किया गया है। शोध के पहले चरण में व्यक्ति सामान्य रूप से बेड पर रह सकता है और इच्छानुसार मूवमेंट भी कर सकता है। जबकि दूसरे चरण में प्रतिभागी को 70 दिन तक बेड पर लेटे रहना होगा, इस दौरान उसका सिर थोड़ा नीचे की तरफ और पैर ऊपर की ओर झुके रहेंगे। वहीं शोध के तीसरे चरण में प्रतिभागियों को 14 दिन बेड पर आराम से रहने दिया जायेगा, जिससे कि उनका शरीर सामान्य अवस्था में आ सके। शोध पूरा होने के बाद प्रतिभागियों के खून, हड्डियों, मांसपेशियों और शरीर के विभिन्न हिस्सों की जांच की जायेगी और देखा जाएगा कि उनका शरीर संक्रमण से लड़ पाने में कितना सक्षम है।

शोध का उद्देश्य यह जानना है कि अंतरिक्ष में भारहीनता की स्थिति में एक यात्री के शरीर में क्या क्या बदलाव आएंगे। शोध के लिए तैयार दो समूहों एक्सरसाइटिंग सब्जेक्ट को 105 दिन और नॉन एक्सरसाइटिंग सब्जेक्ट को 97 दिनों तक गाल्वेस्टन के यूनिवर्सिटी आफ टेक्सास में रखा जायेगा।












Click it and Unblock the Notifications